SBI में सर्कल बेस्ड ऑफिसर की बंपर भर्ती, 2050 पदों पर आवेदन का मौका

SBI ने सर्कल बेस्ड ऑफिसर के 2050 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 18 फरवरी 2026 तक sbi.co.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने सर्कल बेस्ड ऑफिसर के 2050 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया जारी है। योग्य उम्मीदवार 18 फरवरी 2026 तक SBI की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

जानिए आवेदन की अंतिम तारीख

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए सर्कल बेस्ड ऑफिसर (CBO) पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के तहत देशभर में कुल 2050 पदों को भरा जाएगा। आवेदन प्रक्रिया पहले से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

बैंक द्वारा जारी सूचना के अनुसार, आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। ऐसे उम्मीदवार जो इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि अंतिम तारीख से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी तकनीकी परेशानी से बचा जा सके।

शैक्षणिक योग्यता 

सर्कल बेस्ड ऑफिसर पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता भी मान्य होगी, जिसमें इंटीग्रेटेड डुअल डिग्री (IDD) शामिल है। इसके अलावा, मेडिकल, इंजीनियरिंग, चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA), कॉस्ट अकाउंटेंट (CMA) या अन्य प्रोफेशनल डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी इस भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे।

SBI में सर्कल बेस्ड ऑफिसर की बंपर भर्ती, 2050 पदों पर आवेदन का मौका

आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलने की संभावना है। योग्यता और आयु से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर देखें।

परीक्षा का पूरा पैटर्न

SBI की इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले ऑनलाइन परीक्षा आयोजित होगी। इसके बाद उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग की जाएगी और अंतिम चरण में इंटरव्यू लिया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा कुल 170 अंकों की होगी। इसमें 120 अंकों का ऑब्जेक्टिव टेस्ट और 50 अंकों का डिस्क्रिप्टिव टेस्ट शामिल रहेगा। डिस्क्रिप्टिव टेस्ट ऑब्जेक्टिव परीक्षा समाप्त होने के तुरंत बाद लिया जाएगा।

डिस्क्रिप्टिव टेस्ट की अवधि 30 मिनट होगी। इसमें इंग्लिश लैंग्वेज से जुड़े दो प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें लेटर राइटिंग और निबंध लेखन शामिल होगा। इस परीक्षा में कोई अलग-अलग सेक्शनल कटऑफ नहीं होगी, लेकिन कुल न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स बैंक द्वारा तय किए जाएंगे।

आवेदन शुल्क और भुगतान का तरीका

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले जनरल, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं SC, ST और PwBD वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है।

आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है। भुगतान प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही आवेदन सफल माना जाएगा।

Leave a comment