SCO: एस जयशंकर की यात्रा से पहले पाकिस्तान में हिंसा का माहौल, SCO सम्मेलन के दौरान हंगामे की आशंका

SCO: एस जयशंकर की यात्रा से पहले पाकिस्तान में हिंसा का माहौल, SCO सम्मेलन के दौरान हंगामे की आशंकाSCO: एस जयशंकर की यात्रा से पहले पाकिस्तान में हिंसा का माहौल

भारत के विदेश मंत्री मंगलवार को पाकिस्तान के दौरे पर जाने वाले हैं, लेकिन उनके आगमन से पहले ही पाकिस्तान से हिंसक घटनाओं की खबरें आने लगी हैं। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक जिला पुलिस मुख्यालय पर आतंकवादी हमला हुआ है। वहीं, जिस एससीओ शिखर सम्मेलन में एस. जयशंकर भाग लेने जा रहे हैं, वहां भी हंगामे की आशंका जताई जा रही है।

S Jaishankar Pakistan Visit: भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर मंगलवार को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सम्मेलन में भाग लेने के लिए पाकिस्तान पहुंचेंगे। यह दौरा दोनों देशों के बीच जारी तनाव के बीच भारत की ओर से कई वर्षों में किया गया पहला उच्च स्तरीय दौरा होगा।

हालांकि, उनकी आगमन से पहले ही पाकिस्तान में हिंसक घटनाओं में वृद्धि हो गई है। जयशंकर के पाकिस्तान पहुंचने से एक दिन पहले, सोमवार को उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में एक आतंकी घटना की सूचना मिली है, जिसमें आतंकवादियों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के एक जिला पुलिस मुख्यालय पर हमला

पुलिसकर्मियों पर हुआ हमला

SCO: एस जयशंकर की यात्रा से पहले पाकिस्तान में हिंसा का माहौल, SCO सम्मेलन के दौरान हंगामे की आशंका

सत्रों के हवाले से बताया कि एक हमले में कम से कम तीन पुलिसकर्मी मारे गए हैं। उच्च पदस्थ पुलिस सूत्रों ने एजेंसी को जानकारी दी कि यह हमला एक परिसर पर हुआ है, जिसमें जिला पुलिस मुख्यालय और एक आवासीय परिसर दोनों शामिल हैं। एजेंसी के अनुसार, हमलावरों, जिनमें आत्मघाती हमलावर भी शामिल हैं, को इलाके में घेर लिया गया है। पुलिस ने तीन हमलावरों को मार गिराने में सफलता हासिल की है।

इस बीच, पाकिस्तान की कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान इस्लामाबाद में होने वाले नियोजित विरोध प्रदर्शन को विफल करने के लिए पंजाब प्रांत में इमरान खान की पार्टी के 200 से अधिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने मंगलवार से शुरू होने वाले दो दिवसीय शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन के दौरान राजधानी के डी-चौक पर प्रदर्शन करने की घोषणा की थी।

विवाद में कई लोग गिरफ्तार

SCO: एस जयशंकर की यात्रा से पहले पाकिस्तान में हिंसा का माहौल, SCO सम्मेलन के दौरान हंगामे की आशंका

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को जानकारी दी कि 'हमने प्रांत के विभिन्न हिस्सों में पीटीआई के सक्रिय सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई को तेज कर दिया है और 200 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है।' उन्होंने बताया कि लाहौर और सरगोधा से 50-50 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि फैसलाबाद, झांग, गुजरात और गुज्जर खान से भी अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

विदेश मंत्री एस जयशंकर के दौरे से संबंधित और जानकारी देते हुए एजेंसी ने बताया कि जैसे ही विदेश मंत्री इस्लामाबाद पहुंचेंगे, वे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा आयोजित भोज में शामिल होंगे, जो एससीओ सदस्य देशों के प्रतिनिधियों के स्वागत के लिए है। हालांकि, दोनों पक्षों ने पहले ही शिखर सम्मेलन के दौरान जयशंकर और उनके पाकिस्तानी समकक्ष इशाक डार के बीच किसी भी द्विपक्षीय वार्ता से इनकार किया है।

विदेश मंत्री की पाकिस्तान यात्रा

SCO: एस जयशंकर की यात्रा से पहले पाकिस्तान में हिंसा का माहौल, SCO सम्मेलन के दौरान हंगामे की आशंका

करीब नौ साल बाद, भारत के विदेश मंत्री एक बार फिर पाकिस्तान का दौरा करेंगे। यह यात्रा महत्वपूर्ण है क्योंकि पिछली बार भारत की तत्कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने दिसंबर 2015 में इस्लामाबाद का दौरा किया था। सुषमा स्वराज का दौरा अफगानिस्तान पर आयोजित एक सम्मेलन में भाग लेने के लिए हुआ था।

Leave a comment