Search: असम में सांप की नई प्रजाति की खोज! काजीरंगा नेशनल पार्क में मिला 'हैरी पॉटर सांप', सबसे खतरनाक सांपों में है शामिल

भारत हिंदी न्यूज़, दिल्ली हिंदी न्यूज़, हैरी पॉटर सांप हिंदी न्यूज़, ट्यूजडे हिंदी न्यूज़, 17 जुलाई हिंदी न्यूज़, असम के काजीरंगा उद्यान में मिला 'हैरी पॉटर सांप'

हैरी पॉटर फिल्म में दिखाया गया हरे रंग का सांप सालाजर स्लिथेरिन अब भारत में भी देखा गया है। यह हरे रंग का सांप यानी सालाजार पिट वाइपर असम के सबसे बड़े नेशनल पार्क 'काजीरंगा' में मिला है जो दुनिया के सबसे खतरनाक जहरीले सांपों की श्रेणी आता है।

Harry Potter: असम के काजीरंगा नेशनल पार्क में सालाजार पिट वाइपर (Salazar Pit Viper) पाया गया है। जिसे हॉलीवुड फिल्म हैरी पॉटर में दिखाया गया था। हालांकि, उस फिल्म में इसका नाम सालाजार स्लिथेरिन रखा गया था। पिट वाइपर दुनिया के सबसे जहरीले सांपों की श्रेणी में आते हैं। इन सांपो की पहचान इनकी आंख और नाक के बीच हीट-सेंसिंग पिट अंग की वजह से होती है।

Search: असम में सांप की नई प्रजाति की खोज! काजीरंगा नेशनल पार्क में मिला 'हैरी पॉटर सांप', सबसे खतरनाक सांपों में है शामिल

काजीरंगा में नई प्रजाति की खोज

subkuz.com को मिली जानकारी के अनुसार, काजीरंगा में खोजी गई सालाजार पिट वाइपर एक नई प्रजाति है। इसका (ट्राइमेरेसुरस लेसपेड) शरीर चमकीला हरा है और सिर पर लाल-नारंगी धारियां हैं। शोधकर्ताओं ने बताया कि इससे पहले इस प्रजाति को अरुणाचल प्रदेश में भी देखा गया था। सालाजार स्लिथेरिन से मिलता-जुलता होने की वजह से इसका नाम सालाजार पिट वाइपर रखा गया।

पूर्वोत्तर राज्यों की 5वीं प्रजाति

Search: असम में सांप की नई प्रजाति की खोज! काजीरंगा नेशनल पार्क में मिला 'हैरी पॉटर सांप', सबसे खतरनाक सांपों में है शामिल

बता दें कि बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी, बंगलूरू स्थित नेशनल सेंटर फॉर बायोलॉजिकल साइंसेज और अन्य शोधकर्ताओं की नवीनतम प्रजाति की खोज को जूसिस्ट मैट्रिक्स एंड इवोल्यूशन में भी प्रकाशित किया गया है। वहीं, शोधकर्ताओं द्वारा भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में एक वर्ष में ऐसे सरीसृपों की 5वीं प्रजाति खोजी गई है।

सालाजार पिट वाइपर की पहचान

Search: असम में सांप की नई प्रजाति की खोज! काजीरंगा नेशनल पार्क में मिला 'हैरी पॉटर सांप', सबसे खतरनाक सांपों में है शामिल

मिली जानकारी के अनुसार इस सांप की अधिकतम लंबाई 1.60 फीट होती है। खास तौर पर इनकी पहचान हरे रंग से होती है। इसका शरीर हरा होता है लेकिन शरीर पर लाल, नारंगी, पीले और गोल्ड कलर की लाइनिंग होती है। इसका सिर गहरे हरे रंग का होता है। साथ ही शोधकर्ताओं द्वारा की गई इस खोज को जूसिस्ट मैट्रिक्स एंड इवोल्यूशन में भी प्रकाशित किया गया है।

काजीरंगा नेशनल पार्क: असम

Search: असम में सांप की नई प्रजाति की खोज! काजीरंगा नेशनल पार्क में मिला 'हैरी पॉटर सांप', सबसे खतरनाक सांपों में है शामिल

असम में पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण काजीरंगा नेशनल पार्क एक तरह से घास के मैदानों, दलदलों, बाढ़ के मैदानों और खड़ी ढलानों की अनोखी बनावट से बना सबसे बड़ा नेशनल पार्क है। बता दें कि यह पार्क असम में 1,307 वर्ग km में फैला हुआ है।

इस नेशनल पार्क में कई प्रकार के स्तनधारियों, पक्षियों, उभयचरों और सरीसृपों जैसी कई प्रजातियां पाई जाती है। यह पार्क भारत के सबसे महत्वपूर्ण वन्यजीव पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। इसे यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में भी शामिल किया गया है।  

Search: असम में सांप की नई प्रजाति की खोज! काजीरंगा नेशनल पार्क में मिला 'हैरी पॉटर सांप', सबसे खतरनाक सांपों में है शामिल

इसमें नई - नई प्रजातियों की खोज

शोधकर्ताओं द्वारा काजीरंगा नेशनल पार्क में हर मौसम में नई प्रजातियों के जीवों की खोज की जाती है। उन्होंने बताया कि यह पिट वाइपर राजमार्ग पर दिखाई दिया था। यहां लगातार बढ़ते जैव प्रजातियों की वजह से काजीरंगा नेशनल पार्क एक शानदार पर्यटन स्थल बन गया है। इसमें 24 से अधिक उभयचर और 74 से ज्यादा सांपों-छिपकलियों की प्रजातियां निवास करती हैं।

 

Leave a comment