पूर्वी कैरेबियाई देश सेंट विंसेंट एंड ग्रेनाडाइन्स में 24 साल बाद सत्ता परिवर्तन हो गया है। गुरुवार को हुए आम चुनाव के शुरुआती नतीजों में न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी (NDP) के नेता गॉडविन फ्राइडे ने लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे राल्फ गोंसाल्वेस और उनकी यूनिटी लेबर पार्टी (ULP) को करारी शिकस्त दी।
सैन ह्वान: पूर्वी कैरेबियाई देश सेंट विंसेंट एंड ग्रेनाडाइन्स में 24 साल बाद सत्ता परिवर्तन होने जा रहा है। गुरुवार को हुए आम चुनाव के शुरुआती नतीजों में न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी (NDP) के नेता गॉडविन फ्राइडे ने मौजूदा प्रधानमंत्री राल्फ गोंसाल्वेस की यूनिटी लेबर पार्टी (ULP) को करारी हार दी। कुल 15 सीटों में से 14 सीटें NDP के खाते में गई हैं, जिससे देश में सत्ता परिवर्तन लगभग तय हो गया है।
राल्फ गोंसाल्वेस मार्च 2001 से लगातार प्रधानमंत्री थे और इस कारण उन्हें दुनिया के सबसे लंबे समय तक सत्ता में बने रहने वाले लोकतांत्रिक नेताओं में गिना जाता था। वे वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज-कैनेल के करीबी समर्थक माने जाते हैं।
गॉडविन फ्राइडे का जोर रोजगार और विकास पर
गॉडविन फ्राइडे ने चुनाव प्रचार के दौरान नौकरियों के सृजन, मजदूरी बढ़ाने, सुरक्षा मजबूत करने और इन्फ्रास्ट्रक्चर सुधार के बड़े वादे किए। उन्होंने ग्रामीण इलाकों में छोटी बैठकों के माध्यम से जनता से सीधे संवाद किया, जिससे उनका जन समर्थन तेजी से बढ़ा और चुनाव में भारी जीत मिली। फ्राइडे ने शपथ ग्रहण के बाद कहा, लोगों ने साफ संदेश दिया कि वे अपने लिए बेहतर भविष्य चाहते हैं। चुनौतियां बड़ी हैं, लेकिन हम मिलकर उन्हें पार करेंगे।
राजधानी किंग्सटाउन में समर्थक पीले-नीले रंग के कपड़े पहनकर जश्न मनाते नजर आए, वुवुजेला बजाई गई और कुछ लोगों ने गोंसाल्वेस की पार्टी के पोस्टरों से ताबूत बनाकर उसे समुद्र में बहाया।
![]()
24 साल तक सत्ता में रहे राल्फ गोंसाल्वेस
राल्फ गोंसाल्वेस मार्च 2001 से लगातार प्रधानमंत्री रहे और उन्हें दुनिया के सबसे लंबे समय तक लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता में बने रहने वाले नेताओं में गिना जाता था। वे वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज-कैनेल के करीबी समर्थक माने जाते हैं। हार के बाद उनकी पार्टी ने फेसबुक पर लिखा, “हम आपसे प्यार करते हैं, SVG, और आपके लिए काम करते रहेंगे। यह अंत नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत है।”
गॉडविन फ्राइडे की NDP चीन के साथ करीबी संबंधों की वकालत करती रही है। इसके विपरीत, गोंसाल्वेस की सरकार लंबे समय तक ताइवान के साथ मजबूत संबंध बनाए रखती थी। फ्राइडे ने संकेत दिए हैं कि उनकी सरकार विदेश नीति में बदलाव कर सकती है, जिसमें चीन के साथ सहयोग बढ़ाने पर जोर होगा।
सेंट विंसेंट एंड ग्रेनाडाइन्स की आबादी लगभग 1 लाख है और देश में बेरोजगारी 18 प्रतिशत तथा गरीबी 26 प्रतिशत है। अप्रैल 2021 में ला सौफ्रियर ज्वालामुखी फटने के बाद देश अभी पूरी तरह उबर नहीं पाया है और पर्यटन ही इसकी अर्थव्यवस्था की रीढ़ बना हुआ है।












