सिंगर रिहाना तीसरी बार मां बन गई हैं। उन्होंने यह खुशी की खबर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए साझा की, जिसमें वह अपने नवजात बच्चे को गोद में लिए हुए नजर आईं। रिहाना और उनके बच्चे का नाम रॉकी आयरिश मेयर्स रखा गया है।
एंटरटेनमेंट न्यूज़: दुनिया की मशहूर पॉप स्टार और बिजनेस आइकन रिहाना (Rihanna) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने अपने तीसरे बच्चे के जन्म की खुशखबरी सोशल मीडिया पर साझा की है। रिहाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए बेटी का स्वागत किया और उसके नाम का खुलासा किया। उन्होंने अपनी बेटी का नाम रॉकी आयरिश मेयर्स (Rocky Irish Mayers) रखा है।
रिहाना की इस पोस्ट ने देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। फैंस और सेलिब्रिटीज लगातार उन्हें बधाइयां दे रहे हैं और उनकी नन्हीं परी को आशीर्वाद भेज रहे हैं।
इंस्टाग्राम पर साझा की खास तस्वीर
गायिका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा की, जिसमें वह अपनी नवजात बेटी को गोद में थामे दिखाई दीं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में बेटी के नाम का खुलासा भी किया। रिहाना ने लिखा – Welcome to the world, Rocky Irish Mayers. उनकी यह पोस्ट कुछ ही घंटों में लाखों लाइक्स और हजारों कमेंट्स के साथ वायरल हो गई। फैंस इस बात से बेहद खुश हैं कि आखिरकार रिहाना ने अपनी तीसरी संतान के आगमन की आधिकारिक घोषणा कर दी है।
रिहाना और उनके पार्टनर रॉकी ने 2022 में अपने पहले बेटे का स्वागत किया था। हालांकि, उन्होंने लंबे समय तक बच्चे का नाम सार्वजनिक नहीं किया। लगभग एक साल बाद उन्होंने बताया कि बेटे का नाम आरजेडए (RZA) है, जो मशहूर रैपर और Wu-Tang Clan ग्रुप के सदस्य से प्रेरित था। इसके बाद अगस्त 2023 में रिहाना ने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया। अब, 2025 में, उन्होंने अपने तीसरे बच्चे – एक बेटी – के आने की खुशखबरी दी है। इस तरह, रिहाना अब तीन बच्चों की मां बन चुकी हैं और परिवार के साथ नए अध्याय की शुरुआत कर रही हैं।
बेटी की चाहत पहले ही जताई थी
कुछ समय पहले दिए एक इंटरव्यू में रिहाना ने साफ कहा था कि वह दो से ज्यादा बच्चे चाहती हैं। उन्होंने कहा था,मैं चाहूंगी कि मुझे एक बेटी हो। हालांकि अगर बेटा हुआ तो भी कोई बात नहीं, लेकिन एक बेटी का सपना जरूर है। अब उनकी यह इच्छा पूरी हो चुकी है। उनकी नन्हीं परी के आने से उनके परिवार में खुशी का माहौल है।
रिहाना की पोस्ट पर फैंस और नामचीन हस्तियों के कमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा, राजकुमारी का परिवार में स्वागत है। दूसरे ने कमेंट किया, बहुत प्यारी गुड़िया। बधाई हो। एक और फैन ने लिखा, "हमें यकीन है कि वह अपनी मां की तरह बेहद खूबसूरत होगी। कई ग्लोबल स्टार्स ने भी कमेंट सेक्शन में शुभकामनाएं भेजीं और रिहाना की जिंदगी के इस नए सफर को सेलिब्रेट किया।