Syria News: सीरिया में तख्तापलट के बाद भारत का रेस्क्यू ऑपरेशन, 75 भारतीयों को किया एयरलिफ्ट, जल्द होगी वतन वापसी

सीरिया में तख्तापलट के बाद भारत ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 75 भारतीय नागरिकों को एयरलिफ्ट किया। सभी नागरिक जल्द भारत लौटेंगे, सरकार ने उनकी सुरक्षा सुनिश्चित

सीरिया में हालिया तख्तापलट के बाद भारत सरकार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वहां फंसे 75 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित एयरलिफ्ट किया। सभी नागरिक जल्द ही वतन लौटेंगे, सरकार ने उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की है।

Syria Latest News: सीरिया के एक युद्ध पर्यवेक्षक के अनुसार, इजराइल ने भारी हवाई हमले करते हुए सीरियाई नौसेना को नष्ट कर दिया है। इजराइल ने सीरिया में बशर अल असद सरकार के खिलाफ बगावत के बाद ‘बफर जोन’ में घुसने की पुष्टि की है। हालांकि, इजराइल ने दमिश्क की ओर बढ़ने की खबरों का खंडन किया है।

सीरिया में भारतीय नागरिकों की सुरक्षित निकासी

Syria News: सीरिया में तख्तापलट के बाद भारत का रेस्क्यू ऑपरेशन, 75 भारतीयों को किया एयरलिफ्ट, जल्द होगी वतन वापसी

भारत सरकार ने सीरिया में तख्तापलट के बाद तनावपूर्ण हालात को देखते हुए 75 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला। विदेश मंत्रालय ने बताया कि दमिश्क और बेरूत स्थित भारतीय दूतावासों ने मिलकर निकासी अभियान चलाया।

भारतीय नागरिकों को लेबनान से भारत लाने की योजना

निकाले गए भारतीय नागरिकों को सीरिया से लेबनान ले जाया गया। वहां से उन्हें वाणिज्यिक उड़ानों के जरिए भारत वापस लाने की व्यवस्था की गई है। सरकार ने नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया।

विदेश मंत्रालय की भारतीयों को सलाह

Syria News: सीरिया में तख्तापलट के बाद भारत का रेस्क्यू ऑपरेशन, 75 भारतीयों को किया एयरलिफ्ट, जल्द होगी वतन वापसी

विदेश मंत्रालय ने सीरिया में रह रहे भारतीयों को दमिश्क स्थित भारतीय दूतावास के संपर्क में रहने की सलाह दी है। उन्होंने आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर और ईमेल के जरिए किसी भी मदद के लिए संपर्क करने की जानकारी दी।

आपातकालीन हेल्पलाइन: +963 993385973 (व्हाट्सएप पर भी)

ईमेल: [email protected]

सरकार ने कहा है कि वह सीरिया की स्थिति पर बारीकी से नजर बनाए हुए है।

Leave a comment