T20 World Cup 2024 IND vs ENG: दस साल के लंबे अंतराल के बाद टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा भारत, इंग्लैंड से लिया टी20 वर्ल्ड कप 2022 की हार का बदला

क्रिकेट हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, टी२० वर्ल्ड कप हिंदी न्यूज़, स्पोर्ट हिंदी न्यूज़, खेल की खबर, लोकसभा चुनाव की खबर, राजस्थान हिंदी न्यूज़, मैच की न्यूज़

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में दस साल बाद एंट्री की है। भारतीय टीम अब तक खेले टी20 वर्ल्ड कप में तीसरी बार फाइनल में पहुंची हैं। इस जीत से से भारत ने इग्लेंड से पिछले टी20 वर्ल्ड कप में मिली हार का बदला भी ले लिया।

T20 World Cup 2024 IND vs ENG: दस साल के लंबे अंतराल के बाद टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा भारत, इंग्लैंड से लिया टी20 वर्ल्ड कप 2022 की हार का बदला

स्पोर्ट्स: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार (27 जून) शाम को गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला गया था. इस मुकाबले में भारतीय टीम ने बाजी मारते हुए इंग्लैंड को 68 रन से करारी शिकस्त दी। बता दें कि टीम इंडिया ने 10 साल के लंबे अंतराल के बाद टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह हासिल की है। अब फाइनल में भारतीय टीम का सामना साउथ अफ्रीका के साथ होगा। दोनों ही टीम इस सीजन में अब तक एक भी मैच नहीं हारी हैं। 

रोहित-सूर्यकुमार यादव की शानदार बल्लेबाजी

T20 World Cup 2024 IND vs ENG: दस साल के लंबे अंतराल के बाद टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा भारत, इंग्लैंड से लिया टी20 वर्ल्ड कप 2022 की हार का बदला

भारतीय टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 171 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए। भारत के लिए ओपनर बल्लेबाज कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 39 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके और दो छक्के की मदद से 57 रन की बेहतरीन पारी खेली। रोहित के साथ ओपनिंग करने आए विराट कोहली एक बार फिर फ्लॉप हुए और मात्र 9 रन बनाकर पवैलियन लौट गए।

T20 World Cup 2024 IND vs ENG: दस साल के लंबे अंतराल के बाद टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा भारत, इंग्लैंड से लिया टी20 वर्ल्ड कप 2022 की हार का बदला

विकेटकीपर ऋषभ पंत भी कुछ खास नहीं कर पाए और मात्र चार राण बनाकर सैम करण का शिकार बन गए। उसके बाद सूर्यकुमार यादव ने डटकर बल्लेबाजी की. उन्होंने 36 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और दो छक्के की मदद से 47 रनों की लाजवाब पारी खेली। टीम के लिए ऑलरांडर हार्दिक पांड्या ने भी 13 गेंदों पर 23 रन का योगदान दिया बनाए। वहीं रवींद्र जडेजा 17 रन बनाकर नाबाद रहें। अक्षर पटेल ने 10 रन की छोटो सी पारी खेली। इंग्लैंड के लिए क्रिस जॉर्डन को तीन तथा रीस टॉपले, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर और सैम करण को एक-एक सफलता हासिल हुई।

इंग्लैंड की बल्लेबाजी फ्लॉप

T20 World Cup 2024 IND vs ENG: दस साल के लंबे अंतराल के बाद टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा भारत, इंग्लैंड से लिया टी20 वर्ल्ड कप 2022 की हार का बदला

भारत के द्वारा दिए गए 172 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम की शुरुआत धीमी रही. टीम ने पहले तीन ओवर तक 26 रन बनाकर अपना एक भी विकेट नहीं गंवाया, लेकिन उसके बाद विकेट की झड़ी लग गई. टीम के 10.4 ओवर में मात्र 68 रन पर छह बल्लेबाज  आउट होकर पवेलियन लौट गए. टीम के लिए सबसे ज्यादा 25 रन हैरी ब्रूक ने बनाए। इनके अलावा कप्तान जोस बटलर (23) और जोफ्रा आर्चर (21) रन का योगदान दिया।

भारतीय गेंदबाजों का बोलबाला

T20 World Cup 2024 IND vs ENG: दस साल के लंबे अंतराल के बाद टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा भारत, इंग्लैंड से लिया टी20 वर्ल्ड कप 2022 की हार का बदला

भारतीय बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने भी लाजवाब प्रदर्शन किया और अपनी टीम को फाइनल का टिकट दिलाया। इंग्लैंड को 103 रन पर ही ढेर कर दिया। अक्षर पटेल ने कप्तान जोस बटलर (23), मोइन अली (8) और जॉनी बेयरस्टो (0) को अपना शिकार बनाया। वहीं कुलदीप यादव ने हैरी ब्रूक (25), सैम कुरेन (2) और क्रिस जॉर्डन (1) का विकेट चटकाया। इनके अलावा जसप्रीत बुमराह ने फिलिप साल्ट (5) और जोफ्रा आर्चर (21) को आउट कर पवेलियन की राह दिखाई।

Leave a comment