Tahawwur Rana प्रत्यर्पण पर सियासी घमासान! संजय राउत ने फांसी की टाइमिंग पर उठाए सवाल

26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर सियासी बयानबाज़ी तेज़, संजय राउत ने फांसी की टाइमिंग पर सवाल उठाए, कांग्रेस ने बताया चुनावी स्टंट।

तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर सियासत तेज़ हो गई है। संजय राउत ने फांसी की समयसीमा चुनाव से जोड़ी, जबकि कन्हैया कुमार ने इसे कूटनीतिक जीत मानने से इनकार किया।

नई दिल्ली। 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के आरोपी Tahawwur Rana को अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित किए जाने के बाद राजनीतिक हलचल तेज़ हो गई है। जहां एक ओर सरकार इसे बड़ी diplomatic victory के तौर पर पेश कर रही है, वहीं विपक्ष इसे चुनावी एजेंडे से जोड़कर देख रहा है।

राउत बोले- राणा को फांसी बिहार चुनाव के दौरान दी जाएगी

Tahawwur Rana प्रत्यर्पण पर सियासी घमासान! संजय राउत ने फांसी की टाइमिंग पर उठाए सवाल

शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने ANI से बातचीत में कहा कि तहव्वुर राणा को तुरंत फांसी दी जानी चाहिए, लेकिन केंद्र सरकार इसे आगामी Bihar Elections से जोड़ रही है। उनका दावा है कि राणा को चुनाव के दौरान फांसी दी जाएगी ताकि इस मुद्दे को वोटबैंक के तौर पर इस्तेमाल किया जा सके।

क्रेडिट की राजनीति नहीं होनी चाहिए: राउत

राउत ने यह भी कहा कि तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया UPA सरकार के समय शुरू हुई थी, इसलिए इसका क्रेडिट लेने की राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने याद दिलाया कि इससे पहले 1993 मुंबई ब्लास्ट के दोषी अबू सलेम को भी प्रत्यर्पित किया जा चुका है।

कन्हैया कुमार ने बताया 'कूटनीतिक नहीं, चुनावी स्टंट'

Tahawwur Rana प्रत्यर्पण पर सियासी घमासान! संजय राउत ने फांसी की टाइमिंग पर उठाए सवाल

कांग्रेस नेता Kanhaiya Kumar ने राणा के प्रत्यर्पण को कूटनीतिक सफलता मानने से इनकार करते हुए कहा कि यह BJP की एक रणनीति है जिससे लोगों का ध्यान महंगाई, बेरोज़गारी जैसे असली मुद्दों से भटकाया जा सके। उन्होंने इसे political stunt बताया।

NIA की कस्टडी में है तहव्वुर राणा

गुरुवार शाम को भारत लाए गए तहव्वुर राणा को एयरपोर्ट से सीधे दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ले जाया गया, जहां कोर्ट ने उसे 18 दिन की NIA custody में भेज दिया है। फिलहाल राणा NIA मुख्यालय में है और उससे आतंकी साजिशों को लेकर पूछताछ जारी है।

Leave a comment