Technology News: एपल ग्राहकों के लिए ला रहा अपना पहला फोल्डेबल फोन, 2026 तक हो सकता है लॉन्च; जानिए इसकी पूरी रिपोर्ट

इंडिया हिंदी न्यूज़, स्टॉक मार्केट, अमेरिका हिंदी न्यूज़, देश की खबर, राजस्थान हिंदी न्यूज़, इंडिया न्यूज़, टेक्नोलॉजी न्यूज़, हिंदी न्यूज़ , हरियाणा न्यूज़, न्यूज़

एपल के पहले फोल्डेबल फोन को लेकर यूजर्स काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी के चलते एक लेटेस्ट रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एपल फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट में अपने फ्लिप स्टाइल डिवाइस के साथ एंट्री लेने के लिए पूरी तरह से तैयार है। बता दें कंपनी अपने ग्राहकों के लिए एपल का पहला फोल्डेबल आईफोन 2026 तक लॉन्च कर सकती हैं।

Technology News: एपल ग्राहकों के लिए ला रहा अपना पहला फोल्डेबल फोन, 2026 तक हो सकता है लॉन्च; जानिए इसकी पूरी रिपोर्ट

टेक्नोलॉजी डेस्क: फोल्डेबल फोन को लेकर सैमसंग, वनप्लस और मोटोरोला जैसे शीर्ष ब्रांडों का नाम लिस्ट में सबसे उपर रहता है। लईकिन इन कंपनियों की लिस्ट में शीर्ष तकनीकी कंपनी एपल का नाम अभी तक अनुपस्थित है। बता दें आईफोन निर्माता कंपनी एपल के पहले फोल्डेबल फोन को लेकर यूजर्स काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी के बीच एक लेटेस्ट रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एपल फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट में अपने फ्लिप स्टाइल डिवाइस के साथ एंट्री लेने के लिए पूरी तरह से तैयार है। जानकारी के मुताबिक कंपनी अपने ग्राहकों के लिए पहला फोल्डेबल आईफोन 2026 में लॉन्च कर सकती हैं।

एपल का क्लैमशेल स्टाइल फ्लिप फोन

Technology News: एपल ग्राहकों के लिए ला रहा अपना पहला फोल्डेबल फोन, 2026 तक हो सकता है लॉन्च; जानिए इसकी पूरी रिपोर्ट

रिपोर्ट के मुताबिक एपल क्लैमशेल स्टाइल फ्लिप फोन को रिलीज करने की तैयारियों में है। रिपोर्ट में कहां गया है कि कंपनी दो फोल्डिंग आईफोन प्रोटोटाइप को बीते फरवरी से विकसित करने में लगी हुई है। इसी के चलते माना जा रहा है कि एपल ने फोल्डेबल फोन को लेकर डिजाइन फाइनल करके इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। बता दें कंपनी फिलहाल फोन के अनफोल्ड होने पर नजर आने वाली क्रीज को कम करने पर अपना ज्यादा फोकस कर रही हैं।

एपल कॉम्पैक्ट फॉर्म फैक्टर पर जोर देते हुए फ्लिप स्टाइल फोल्डेबल फोन लाने की तैयारी में जुटी हुई है। बता दें इस तरह का डिजाइन छोटे आकार के स्मार्टफोन को लेकर लोगों के बढ़ते क्रेज की वजह से लाया जा सकता है। कंपनी फोल्डेबल टेक्नोलॉजी के साथ भी आईफोन की खूबसूरती को बनाए रखना चाहती हैं।

जानिए फोल्डेबल फोन की रिपोर्ट

Technology News: एपल ग्राहकों के लिए ला रहा अपना पहला फोल्डेबल फोन, 2026 तक हो सकता है लॉन्च; जानिए इसकी पूरी रिपोर्ट

बता दें फोन को लेकर यह चर्चा पहली बार नहीं है जब एपल के फोल्डेबल डिवाइस को लेकर ऑनलाइन रिपोर्ट सामने आई है। एपल सप्लाई चेन एनालिस्ट मिंग-ची कू की एक पुरानी रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी 20.3 इंच के फोल्डेबल मैकबुक पर भी काम कर रही है। माना जा रहा है कि एपल इस फोल्डेबल मैकबुक को 2027 तक रिलीज कर सकती है। मार्क गुरमन ने जानकारी देते हुए बताया था कि एपल एक डुअल-स्क्रीन, फोल्डेबल मैकबुक/आईपैड हाइब्रिड सिस्टम पर काम कर रहा हैं।

 

 

Leave a comment