Union Budget 2024: बजट में युवाओं को मिली सौगात, किसानों के लिए 1.52 लाख करोड़ रूपये, पढ़िए बजट की खास 10 बड़ी बातें

इंडिया हिंदी न्यूज़, स्टॉक मार्केट, अमेरिका हिंदी न्यूज़, देश की खबर, राजस्थान हिंदी न्यूज़, इंडिया न्यूज़, बजट न्यूज़, बजट 2024, हरियाणा न्यूज़, हिंदी न्यूज़

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज अपने 1 घंटे 23 मिनट के बजट भाषण में युवा, गरीब, महिला और अन्नदाताओं को ध्यान में रखकर विशेष नौ सूत्रीय योजनाओं का एलान किया हैं। बजट में युवाओं और छात्रों के लिए कई बड़ी योजनाओं की घोषणा की गई हैं।

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज मंगलवार (23 जुलाई 2024) को बतौर वित्तमंत्री लगातार सातवीं बार बजट पेश किया। सीतारमण ने अपने 1 घंटे 23 मिनट के बजट भाषण में युवा वर्ग, गरीब, महिला वर्ग और अन्नदाताओं (किसान) को ध्यान में रखते हुए बजट में विशेष नौ सूत्रीय योजनाओं की घोषणा की। बता दें इस बजट में बिहार को 58.9 हजार करोड़ और आंध्र प्रदेश को 15 हजार करोड़ रुपये की मदद मुहैया कराने की भी ऐलान किया गया है। न्यू टैक्स रिजीम चुनने वाले करदाताओं को टेक्स में मामूली राहत दी गई हैं।

केंद्रीय बजट 2024 की खास 10 बड़ी बातें...

Union Budget 2024: बजट में युवाओं को मिली सौगात, किसानों के लिए 1.52 लाख करोड़ रूपये, पढ़िए बजट की खास 10 बड़ी बातें

1. अन्नदाताओं के लिए विशेष:- केंद्रीय बजट 2024 में कृषि और संबंधित क्षेत्रों के लिए 1.52 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इसके साथ ही छह करोड़ किसानों की जानकारी भूमि रजिस्ट्री पर लाई जाएगी। साथ ही पांच राज्यों में नए किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए जाएंगे।

Union Budget 2024: बजट में युवाओं को मिली सौगात, किसानों के लिए 1.52 लाख करोड़ रूपये, पढ़िए बजट की खास 10 बड़ी बातें

2. महिलाओं और बालिकाओं पर खास ध्यान:- महिलाओं और लड़कियों को लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं के लिए तीन लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल और शिशुगृह का निर्माण किया जाएगा।

Union Budget 2024: बजट में युवाओं को मिली सौगात, किसानों के लिए 1.52 लाख करोड़ रूपये, पढ़िए बजट की खास 10 बड़ी बातें

3. युवाओं की लगी लॉटरी: केंद्रीय बजट 2024 में युवाओं के लिए रोजगार और कौशल प्रशिक्षण से जुड़ी पांच योजनाओं के लिए दो लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

Union Budget 2024: बजट में युवाओं को मिली सौगात, किसानों के लिए 1.52 लाख करोड़ रूपये, पढ़िए बजट की खास 10 बड़ी बातें

* एजुकेशन लोन में छूट: जिन्हें सरकारी योजनाओं के तहत कोई फायदा नहीं मिल रहा है, उन्हें 10 लाख रुपये से ज्यादा का एजुकेशन लोन मिलेगा। लोन का 3% तक ब्याज सरकार देगी।

* टॉप कंपनियों में इंटर्नशिप: इसके साथ ही सरकार 500 शीर्ष कंपनियों में एक करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करने के लिए एक योजना शुरू करेगी। इस योजना में 5000 रुपये प्रतिमाह मानदेय और 6000 रुपये की एकमुश्त सहायता राशि दी जाएगी।

* पहली नौकरी वालों के लिए: पहली जॉब ज्वाइन करने वाले युवाओं के लिए एक लाख रुपये से कम सैलरी होने पर EPFO में 15 हजार रुपये की मदद तीन किस्तों में दी जाएगी।

* मुद्रा योजना के तहत दिए जाने वाले लोन की रकम 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपये की गई हैं।

4. सर्विस सेक्टर के लिए ये हुई घोषणा:- बजट में निजी क्षेत्रों को सरकारी योजनाओं के माध्यम से सहायता प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल के जरिए कंपनियों के लिए 3.3 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान भी दिया जाएगा। विवादों के निपटारे के लिए अतिरिक्त ट्रिब्यूनल और रिकवरी के लिए भी अतिरिक्त ट्रिब्यूनल बनाए जाएंगे। शहरों के क्रिएटिव रीडेवलपमेंट के लिए नई योजना लाने की घोषणा की गई हैं।

Union Budget 2024: बजट में युवाओं को मिली सौगात, किसानों के लिए 1.52 लाख करोड़ रूपये, पढ़िए बजट की खास 10 बड़ी बातें

5. ये चीजें हुई सस्ती:- इस बजट में कैंसर की दवा, सोना-चांदी, प्लेटिनम, मोबाइल फोन, मोबाइल चार्जर, बिजली के तार, एक्सरे मशीन, सोलर सेट्स, लेदर और सीफूडस पर एक्सिस ड्यूटी घटाई गई हैं।

Union Budget 2024: बजट में युवाओं को मिली सौगात, किसानों के लिए 1.52 लाख करोड़ रूपये, पढ़िए बजट की खास 10 बड़ी बातें

6. सरकारी कर्मचारियों को टैक्स में रहत:- नए टैक्स रिजीम में 3.75 लाख रूपये तक तक की इनकम को टैक्स फ्री कर दिया गया हैं, जिससे 17.5 हजार रुपये का फायदा होगा। फैमिली पेंशन पर भी टैक्स छूट 15 हजार से बढ़कर 25 हजार कर दी गई हैं।

Union Budget 2024: बजट में युवाओं को मिली सौगात, किसानों के लिए 1.52 लाख करोड़ रूपये, पढ़िए बजट की खास 10 बड़ी बातें

7. रिन्यूएबल एनर्जी को बढ़ावा:- जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटने और नेट-जीरो एमिशन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए भारत सरकार नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा दे रही है। इसी के तहत, सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत एक करोड़ घरों को 300 यूनिट तक की बिजली हर महीने मुफ्त दी जाएगी।

8. बिहार और आंध्र प्रदेश को करोड़ों रूपये की सहायता:- बिहार को 58,900 करोड़ रुपये और आंध्र प्रदेश को 15,000 करोड़ रुपये की मदद देने की घोषणा की गई है। इसके साथ ही बिहार, झारखंड, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए विशेष योजनाओं की शुरुआत की जाएगी।

Union Budget 2024: बजट में युवाओं को मिली सौगात, किसानों के लिए 1.52 लाख करोड़ रूपये, पढ़िए बजट की खास 10 बड़ी बातें

9. जरुरतमंद को मिलेगा पक्का घर:- बजट में घोषणा की गई हैं कि तीन करोड़ गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए पीएम आवास योजना के तहत नए घर बनाए जाएंगे। इसके लिए 10 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, रेंटल हाउसिंग को बढ़ावा देने के लिए नियमों को भी स्थापित किया जाएगा।

Union Budget 2024: बजट में युवाओं को मिली सौगात, किसानों के लिए 1.52 लाख करोड़ रूपये, पढ़िए बजट की खास 10 बड़ी बातें

10. पर्यटन को बढ़ावा:- बिहार में विष्णुपद मंदिर और महाबोधि मंदिर के कॉरिडोर बनाए जाएंगे। इसके अलावा नालंदा विश्वविद्यालय को एक पर्यटन केंद्र में परिवर्तित करके नया रूप दिया जाएगा।

Union Budget 2024: बजट में युवाओं को मिली सौगात, किसानों के लिए 1.52 लाख करोड़ रूपये, पढ़िए बजट की खास 10 बड़ी बातें

 

Leave a comment