UP News: PCS अधिकारी ने पंखे से लटककर की आत्महत्या, पत्नी की मौत के बाद थे डिप्रेशन में

भारत हिंदी न्यूज़, नई दिल्ली न्यूज़, उत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज़, ट्यूजडे न्यूज़,15अप्रैल न्यूज़, PCS अधिकारी ने पंखे से लटककर की आत्महत्या यूपी हिंदी लेटेस्ट न्यूज़

आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र में एक शख्स ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। वे गाजीपुर जिले में एसडीएम पद पर तैनात थे। घटना के बाद मेक पर पहुंची टीम ने उनके शव पोस्टमार्टम कराया।

UP Crime: आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के बूढ़नपुर कस्बा एक व्यक्ति ने रविवार (14 अप्रैल) की रात घर में ही फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। देर रात जब परिजनों को इस घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने तुरंत पुलिस थाने में सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक गाजीपुर जिले में बतौर एसडीएम तैनात थे और नगर पालिका गाजीपुर के प्रभारी EO का काम संभाल रहे थे।15 दिनों से वो अवकाश पर चल रहे थे।

मृतक 2003 बैच के पीसीएस थे

subkuz.com को मिली जानकारी के अनुसार, अतरौलिया थाना क्षेत्र के बूढ़नपुर कस्बा निवासी आलोक कुमार सिंह (उम्र 43 वर्ष) कृपाशंकर सिंह 2003 बैच के प्रोविंशियल सिविल सर्विस में थे। सूचना के मुताबिक, वर्तमान में उनकी तैनाती गाजीपुर जिले के प्रभारी ईओ नगर पालिका परिषद के कामकाज को संभाल रहे थे। लगभग 15 दिनों से आलोक कुमार अवकाश पर थे। जिसके दौरान वे अपने गांव आए हुए थे।

एक साल पहले पत्नी का निधन हुआ था

बताया जा रहा है कि 1 साल पहले आलोक कुमार की पत्नी का देहांत हो गया था। उसके बाद से ही वे किसी चिंता में थे। सूचना के अनुसार, आलोक कुमार रविवार को घर पर अकेले ही थे और इसी दौरान उन्होंने घर में ही फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। देर रात जब परिजनों व पड़ोसियों को इसकी जानकारी हुई तो सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना पाकर अतरौलिया थाना क्षेत्र अधिकारी सहित पुलिस टीम मौके पर घटनास्थल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने बताया कि मृतक दो पुत्रियों के पिता थे। दोनों पुत्रियां बाहर रहकर पढ़ाई कर रही हैं। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

Leave a comment