UPSC CSE Result: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2023 का परिणाम किया जारी, रिजल्ट के बाद कैसा रहा टॉपर का रिएक्शन

उत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़, राजनितिक हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट न्यूज़, वाराणसी हिंदी न्यूज़

संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल (मुख्य) परीक्षा 2023 का आखरी परिणाम मंगलवार (१६ अप्रेल) को घोषित कर दिया है। लखनऊ के रहने वाले आदित्य कुमार श्रीवास्तव ने यूपीएससी में टॉप किया हैं।

लखनऊ: सिविल सेवा परीक्षा 2023 का रिजल्ट विभाग ने जारी कर दिया है। मंगलवार (१६ अप्रेल) को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC -Union Public Service Commission) द्वारा घोषित रिजल्ट में लखनऊ के आदित्य कुमार श्रीवास्तव ने यूपीएससी एग्जाम में टॉप किया है। आदित्य कुमार श्रीवास्तव ने टॉप (AIR 1), अनिमेष कुमार प्रधान ने दूसरा (AIR 2) और डोनुरू की अनन्या कुमारी रेड्डी ने तीसरा (AIR 3) स्थान प्राप्त किया हैं।

आदित्य ने 2021 में हासिल की 485 रैंक

UPSC CSE Result: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2023 का परिणाम किया जारी, रिजल्ट के बाद कैसा रहा टॉपर का रिएक्शन

यूपीएससी में टॉप करने वाले आदित्य कुमार श्रीवास्तव लखनऊ शहर के रहने वाले हैं। उन्होंने लखनऊ के सिटी मोंटेसरी स्कूल (सीएमएस) से 12वीं कक्षा तक शिक्षा प्राप्त की थी। साल 2021 में प्रथम प्रयास में ही आदित्य ने यूपीएससी में 485 रैंक हासिल की थी। आदित्य कुमार श्रीवास्तव की अभी हैदराबाद में आईपीएस (भारतीय पुलिस सेवा) की ट्रेनिंग चल रही हैं।

आईआईटी कानपूर से की इंजीनियरिंग

UPSC CSE Result: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2023 का परिणाम किया जारी, रिजल्ट के बाद कैसा रहा टॉपर का रिएक्शन

Subkuz.com ने प्राप्त जानकारी के आधार पर बताया कि आदित्य श्रीवास्तव ने आईआईटी (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान) कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक (बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी) और एमटेक (मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी) की पढ़ाई करने के बाद डेढ़ साल तक बेंगलुरु में एक मल्टीनेशनल कंपनी में प्रायवेट कार्य भी किया है। डेढ़ साल के बाद उन्होंने काम छोड़कर सिविल सेवा की तैयारी करने में जुट गए। बताया कि आदित्य कुमार श्रीवास्तव ने घर पर रहते हुए सेल्फ स्टडी की और अपने दम पर सफलता हासिल की हैं।

आदित्य के पिता ने क्या कहां?

UPSC CSE Result: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2023 का परिणाम किया जारी, रिजल्ट के बाद कैसा रहा टॉपर का रिएक्शन

आदित्य कुमार श्रीवास्तव ने अपनी इस सफलता का श्रेय पिता अजय कुमार श्रीवास्तव और माता आभा देवी श्रीवास्तव को दिया जो परिणाम के बाद खुशी से फूली नहीं समा पा रहे हैं। उन्होंने कहां कि बचपन से अपने बेटे को आईएएस अफसर बनाने का सपना देखा करते थे। वह सपना अब पूरा हो गया है. आदित्य कुमार श्रीवास्तव के पिता भी आडिट ऑफिसर हैं। ऑल इंडिया में पहला रैंक हासिल करने के बाद आदित्य ने फोन पर पिता से कहां कि पापा लग रहा है की बहुत ज्यादा हो गया हैं।

टॉप 10 में शामिल अभ्यर्थी

UPSC CSE Result: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2023 का परिणाम किया जारी, रिजल्ट के बाद कैसा रहा टॉपर का रिएक्शन

रैंक     रोल नंबर           नाम

१.         2629523                आदित्य कुमार श्रीवास्तव

२.         6312512               अनिमेष कुमार प्रधान

३.         1013595                डोनुरू अनन्या रेड्डी

४.         1903299                पी के सिद्धार्थ रामकुमार

५.         6312407                रुहानी

६.         0501579                सृष्टि डबास

७.        3406060                अनमोल राठौड़

८.         1121316                आशीष कुमार

९.         6016094                नौशीन

१०.       2637654                ऐश्वर्यम प्रजापति

 

 

Leave a comment