UPSC Exam Result: ओडिशा के अनिमेष ने हासिल की दूसरी रेंक, मां की मौत के बाद भी नहीं टुटा जज्बा, बिना कोचिंग के हासिल किया मुकाम

ओडिशा हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, बिहार हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, दिल्ली हिंदी न्यूज़, गुजरात हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी - Union Public Service Commision) की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया हैं, जिसमे ओडिशा के तालचेर में रहने वाले अनिमेष कुमार प्रधान ने दूसरी रैंक हासिल की हैं।

भुवनेश्वर: ओडिशा के लाल अनिमेष प्रधान ने देश में आईएएस टॉपर की दूसरी रेंक हासिल करके राज्य का नाम रोशन कर दिया। अनिमेष प्रधान ने बिना कोचिंग के सेल्फ स्टडी करते हुए अपने दम पर पहले ही प्रयास में यह बड़ी सफलता हासिल कर ली है। अनिमेष तालचेर का रहने वाला हो और इसकी आयु अभी मात्र 24 साल है। एनआईटी (National Institute of Technology) राउरकेला के पूर्व छात्र अनिमेष ने यूपीएससी में ऑल इंडिया रैंक-2 हासिल कर परिवार का गौरव बढ़ा दिया है। अनिमेष वर्तमान में दिल्ली आईओसीएल (Indian Oil Corporation LTD) में कार्यरत हैं।

सफलता के पीछे मां का हाथ

UPSC Exam Result: ओडिशा के अनिमेष ने हासिल की दूसरी रेंक, मां की मौत के बाद भी नहीं टुटा जज्बा, बिना कोचिंग के हासिल किया मुकाम

अनिमेष प्रधान ने Subkuz.com को बताया कि उन्होंने साल 2021 में एनआईटी (National Institute of Technology) राउरकेला से कंप्यूटर साइंस से बी.टेक पास किया है। उसके बाद में उन्होंने Indian Oil Corporation LTD में नौकरी ज्वाइन कर ली। नौकरी के दौरान भी आईएएस बनने का सपना देखते रहे। इसलिए नौकरी के साथ समय निकालकर यूपीएससी की तैयारी करना आसान नहीं था। जब अनिमेष सिविल सेवा की तैयारी कर रहे थे तो उस दौरान उनकी माता जी का कैंसर का इलाज चल रहा था और आज अनिमेष की इतनी बड़ी सफलता की खुशखबरी को सुनने के लिए उनकी मां उसके पास जिंदा नहीं हैं। अपनी माता को याद करते हुए अनिमेष ने कहां कि आज मेरी मां मेरे पास नहीं है, लेकिन आज मैने जो कुछ हासिल किया है,वह सब मां के आशीर्वाद की बदौलत से मिला हैं।

आदित्य श्रीवास्तव ने किया ऑल इंडिया टॉप

UPSC Exam Result: ओडिशा के अनिमेष ने हासिल की दूसरी रेंक, मां की मौत के बाद भी नहीं टुटा जज्बा, बिना कोचिंग के हासिल किया मुकाम

जानकारी के अनुसार मीडिया ने बताया कि ओडिशा के लाल अनिमेष कुमार प्रधान ने अखिल भारतीय स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। आदित्य कुमार श्रीवास्तव ने पूरे देश में टॉप प्रथम रेंक हासिल की है। वहीं डी अनन्या कुमारी रेड्डी तीसरा स्थान पर कब्जा किया हैं। चौथे स्थान पर सिद्धार्थ रामकुमार और पांचवें स्थान पर रूहानी कुमारी हैं। इनके अलावा ओडिशा से प्रज्ञानंदन कुमार गिरी ने 24वीं रैंक, आयुषी कुमारी प्रधान 36वें, जयश्री प्रधान 52वें, अभिमन्यु कुमार मलिक 60वें और अमृतांशु कुमार नायक 110वें स्थान पर काबिज हैं।

इन्होने भी हासिल की सफलता

UPSC Exam Result: ओडिशा के अनिमेष ने हासिल की दूसरी रेंक, मां की मौत के बाद भी नहीं टुटा जज्बा, बिना कोचिंग के हासिल किया मुकाम

बताया गया है कि ओडिशा परीक्षार्थियों में यशवंत कुमार मलिक 115वें, पद्मनाभ कुमार मिश्रा 176वें, शुभ्रा पंडा 204वें, अनन्या कुमारी राणा 280वें, तनीषा कुमारी मिश्रा 303वें और रश्मि कुमारी प्रधान 319वें स्थान पर हैं। इनके अलावा विश्वजीत कुमार पंडा 343वें, प्रियंका कुमारी प्रियदर्शिनी 387वें, संतोष कुमार पात्र 409वें, सौरव कुमार दास 466वें, राकेश कुमार साहू 575वें और नयन कुमार रंजन दास 581वें स्थान पर रहे हैं। प्रदेश के लिए सबसे बड़ी बात यह है कि अनिमेष प्रधान ऑल इंडिया लेवल पर दूसरी रैंक हासिल कर राज्य का नाम रोशन किया हैं।

Leave a comment