Uttar Pradesh News: परचून की दुकान में लगी भीषण आग, गैस सिलेंडर फटने से पांच दुकाने राख, दमकल की गाड़ियां पहुंची दो घंटे बाद

उत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़, राजनितिक हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट न्यूज़, वाराणसी हिंदी न्यूज़

बिधनू में शुक्रवार (१२ अप्रेल) तड़के एक परचून की दुकान में अचानक भयंकर आग लग गई। दुकान में रखा गैस सिलेंडर आग की लपटों के बीच आकर फट गया, जिससे आग ने भयानक रु धारण कर लिया और आसपास की चार दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

बिधनू: यूपी के दीनदयाल पुरम में दौधकपुर रोड किनारे स्थित एक परचून की दुकान में तड़के अचानक भयंकर आग लग गई। आग के कारण दुकान में रखा गैस सिलेंडर फैट गया और आसपास की चार दुकाने आग की चपेट में आने के कारण राख हो गई। धमाके की आवाज सुनकर दुकान के आसपास के घरों में रहने वाले भाग कर घटना स्थल पर आए. उसके बाद स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को घटना की सूचना दी और आग बुझाने की कोशिश भी की।

जानकारी के मुताबिक सूचना के बाद दमकल की गाड़ियां तुरंत घटना स्थल पर आने के लिए निकल गई, लेकिन नौबस्ता से गल्लामंडी के बीच लगे जाम में फंस गई और दो गाड़ियां करीब दो घंटे के बाद मौके पर पहुंची। तबतक पांचों दुकानें जलकर स्वाह हो गई। दुकानदारों ने पुलिस को रिपोर्ट दी की अज्ञात लोगों ने दुकान में आग लगाई हैं।

सिलेंडर फटने से आग हुई भयानक

Uttar Pradesh News: परचून की दुकान में लगी भीषण आग, गैस सिलेंडर फटने से पांच दुकाने राख, दमकल की गाड़ियां पहुंची दो घंटे बाद

Subkuz.com ने बताया कि दीनदयालपुरम के निहाल बाबा मंदिर के पास रोड किनारे ई-3 कालोनी में रहने वाले विश्वास कुमार दीक्षित की परचून की दुकान थी। दुकान में चाय बनाने और जरूरत के समय खाना बनाने के लिए एक एलपीजी गैस सिलेंडर और चूल्हा भी रखा हुआ था। शुक्रवार सुबह करीब तीन-साढ़े तीन बजे दुकान में अचानक से आग लग गई। आग की चपेट में आने के बाद दुकान में रखा हुआ गैस सिलेंडर फट गया। जिसके कारण दुकान के पास की अन्य पांच दुकान भी आग की तेज लपटों के बीच जलने से रख हो गई।

पांच दुकान जलकर हुई राख

Uttar Pradesh News: परचून की दुकान में लगी भीषण आग, गैस सिलेंडर फटने से पांच दुकाने राख, दमकल की गाड़ियां पहुंची दो घंटे बाद

जानकारी के मुताबिक आग लगने के कारण दुकान की कतार में स्थित सतीश कुमार की आटो सर्विस सेंटर की दुकान, सोभराज कुमार की सब्जी की दुकान, राजकुमार सैनी की साइकिल रिपेरिंग की दुकान और प्रमोद कुमार व सविता की सैलून दुकान चपेट में आने से जलकर राख हो गई।  पांचों दुकानें तेज लपटों के देखते ही देखते धु-धु करकर जलने लगी थी। तेज धमका का आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने आग की लपटों को देखकर पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ ही आग बुझाने का कठिन प्रयास शुरू किया। राजकुमार सैनी की लोहे के सामान की दुकान होने की वजह से नुकसान काम हुआ हैं।

जाम में फंसने से जो घंटे बाद पहुंची दमकल की गाड़ियां

Uttar Pradesh News: परचून की दुकान में लगी भीषण आग, गैस सिलेंडर फटने से पांच दुकाने राख, दमकल की गाड़ियां पहुंची दो घंटे बाद

जानकारी के अनुसार सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर पहुंचने के लिए निकली दमकल की गाड़ियां नौबस्ता से गल्लामंडी के बीच लगे हुए जाम में फंस गई और दोनों गाड़ियां करीब दो घंटे बाद घटना स्थल पहुंची। उस समय तक दुकाने पूरी तरह जलकर राख हो गई थी। सभी कारोबारियों ने दुकानों में आग लगाने के लिए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया हैं। थाना प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि गैस सिलेंडर फटने के कारण दुकान में यह भयंकर हादसा हो गया होगा। घटना की तहकीकात करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment