Uttar Pradesh Phase 2 Voting: पति-पत्नी ने साथ मिलकर निभाई दोहरी जिम्मेदारी, चुनाव ड्यूटी कटवाने के लिए नहीं किया आवेदन

उत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज़, गोरखपुर हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़, बिहार हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़

पीडब्ल्यूडी कालोनी निवासी शिव राम सिंह और इनकी पत्नी सहायक अध्यापक दोनों ने मिलकर लोकतंत्र के कार्यों में दोहरी जिम्मेदारी निभाई हैं। गुरुवार को इन दोनों पति-पत्नियों ने अपनी ड्यूटी नहीं कटवाई और कार्यालय में पहुंचकर अपनी ड्यूटी प्राप्त की।

अलीगढ़: लोकसभा चुनाव करवाने के लिए पाोलिंग पार्टियों में काफी सकारात्मकता देखने को मिल रही है। जिले में कई सरकारी विभागों में कार्यरत पति-पत्नी ने एक साथ रहकर चुनावी ड्यूटी करके अपनी दोहरी जिम्मेदारी निभाई है, जबकि चुनाव आयोग से पति-पत्नी दोनों की ड्यूटी लगने पर एक को ड्यूटी कटवाने का आदेश जारी किया था. लेकिन जिले में कई जोड़ों ने ड्यूटी न कटवाकर अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया हैं।

पति-पत्नी मिलकर निभा रहे चुनावी ड्यूटी

Uttar Pradesh Phase 2 Voting: पति-पत्नी ने साथ मिलकर निभाई दोहरी जिम्मेदारी, चुनाव ड्यूटी कटवाने के लिए नहीं किया आवेदन

Subkuz.com ने जानकारी के आधार पर बताया कि पीडब्ल्यूडी कालोनी में रहने वाले शिव राम सिंह जो लोक निर्माण विभाग में अवर अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पत्नी सहायक अध्यापक के साथ मिलकर चुनाव ड्यूटी निभाने के लिए अतरौली विधानसभा क्षेत्र में जाने  तैयार हैं। गुरुवार (25 अप्रेल) को दोनों कार्मिकों ने धनीपुर मंडी पहुंचकर अपनी ड्यूटी प्राप्त की। ऐसी ही कहानी अर्थ एवं संख्या विभाग में कार्यरत सिराज खान अहमद की है। जो अपनी पत्नी उरूज शमी के साथ शहर विधानसभा क्षेत्र में ड्यूटी करने गए हैं।

एसएसपी ने चुनाव के लिए दिए सख्त आदेश

Uttar Pradesh Phase 2 Voting: पति-पत्नी ने साथ मिलकर निभाई दोहरी जिम्मेदारी, चुनाव ड्यूटी कटवाने के लिए नहीं किया आवेदन

अधिकारी ने बताया जिले में शुक्रवार (२६ अप्रेल) को लोकसभा चुनाव के द्वितीय चरण के चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस बल तैयार है। जिले में करीब 12 हजार पुलिसकर्मीयों के हाथों में सुरक्षा की कमान सौंपी गई है। एसएसपी संजीव कुमार सुमन ने कहां कि चुनाव के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पुलिस बल को भी निर्देश दिया है कि लोगों के साथ शांति पूर्ण और अच्छे से व्यवहार करें। लेकिन किसी से ज्यादा देर तक बातचीत न करें।

अधिकारी ने कहां कि यदि कोई भी व्यक्ति चुनाव में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न करता है तो उसके साथ सख्ती से निपटें। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखकर जिले की सीमा पर चेकिंग और सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है। चुनाव में 30 कंपनी अर्द्धसैनिक बल (सीएपीएफ - केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल) लगाया गया है। जिले में जोनल व सेक्टर स्कीम लागू करने के साथ ही छह कंपनी पीएसी (प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी), आठ सौ दारोगा, तीन हजार होमगार्ड्स, पांच हजार सिपाही, दमकलकर्मी समेत 12 हजार पुलिसकर्मी को चुनाव ड्यूटी में तैनात किए गए हैं। जिले में कुल 1039 मतदान केंद्र है, इनमें से 223 केंद्र संवेदनशील हैं।

 

Leave a comment