Uttarakhand Crime News: सगाई के बाद जीआरपी के जवान ने छात्रा से बनाए अवैध संबंध, जबरदस्ती 10 दिन अपने पास रखकर तोड़ा रिश्ता

सगाई के बाद जीआरपी के जवान ने छात्रा से बनाए अवैध संबंध, जबरदस्ती 10 दिन अपने पास रखकर तोड़ा रिश्ता, क्राइम न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, हिन्द न्यूज़, न्यूज़

जीआरपी के एक जवान ने अपनी मंगनी के बाद मंगेतर को अपने घर ले जाकर संबंध बनाए और फिर बाद में रिश्ता तोड़ दिया। आरोप यह है कि छात्रा को दस दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया। जब उसके परिवार वालों ने दबाव डाला, तब मंगेतर उसे लेकर रुड़की आया। गंगनहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही हैं।

Uttarakhand Crime News: सगाई के बाद जीआरपी के जवान ने छात्रा से बनाए अवैध संबंध, जबरदस्ती 10 दिन अपने पास रखकर तोड़ा रिश्ता

रुड़की: पंजाब में तैनात जीआरपी के एक जवान ने अपनी मंगनी के बाद अपनी मंगेतर को घर ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए और फिर बाद में रिश्ता तोड़ दिया। अब छात्रा ने गंगनहर कोतवाली पुलिस में इस मामले की शिकायत दर्ज करवाई है। छात्रा का आरोप है कि उसके मंगेतर का एक दूसरी महिला के साथ भी संबंध है। इसके अलावा, वह अब उस दूसरी महिला से कोर्ट में शादी करने की तैयारी कर रहा है। पुलिस इस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

बीएड की छात्रा है पीड़िता

Uttarakhand Crime News: सगाई के बाद जीआरपी के जवान ने छात्रा से बनाए अवैध संबंध, जबरदस्ती 10 दिन अपने पास रखकर तोड़ा रिश्ता

रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली युवती बीएड की छात्रा है। छात्रा लगभग एक साल पहले एक सत्संग में भाग लेने के लिए पंजाब के जालंधर गई थी। उस समय छात्रा के एक स्वजन रेलवे स्टेशन के पास से गायब हो गए थे। इस मामले में छात्रा ने जालंधर जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई थी। इसी दौरान, वहाँ तैनात एक पुलिस जवान ने उसका मोबाइल नंबर लिया और फिर दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई, जिससे उनके बीच प्रेम संबंध विकसित हो गए।

आरोप लगाया गया है कि जवान ने रुड़की आकर छात्रा के रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित एक होटल में उसके साथ संबंध बनाए। इसके बाद छात्रा ने शादी का दबाव डाला। जून माह में जीआरपी जवान ने अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ मिलकर रुड़की के एक होटल में छात्रा से मंगनी की। छात्रा ने मंगनी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कर दीं। इन तस्वीरों को देखकर एक महिला ने छात्रा से बातचीत शुरू की और फोटो में अंगूठी पहनाते हुए जीआरपी जवान के बारे में सवाल पूछे।

छात्रा ने बताया आरोपित का दूसरी महिला के साथ है संबंध

Uttarakhand Crime News: सगाई के बाद जीआरपी के जवान ने छात्रा से बनाए अवैध संबंध, जबरदस्ती 10 दिन अपने पास रखकर तोड़ा रिश्ता

छात्रा ने महिला को बताया कि जीआरपी जवान से उसकी मंगनी हो चुकी है। इसके बाद महिला ने कहा कि जीआरपी जवान उसे प्यार करता है और उनकी जल्द ही कोर्ट मैरिज होने वाली है। महिला ने छात्रा को अपने और जवान के फोटो भेजे, जिसके बाद उनके बीच तकरार हो गई। छात्रा ने अपने मंगेतर को फोन कर इस मामले की जानकारी दी, लेकिन उसने इसे रफा-दफा कर दिया। कुछ दिन पहले, मंगेतर रुड़की आया और छात्रा को अपने घर ले गया। छात्रा के परिवार को इसकी जानकारी नहीं थी।

आरोप है कि छात्रा को दस दिन तक बंधक बना कर रखा गया। जब परिवार ने दबाव डाला, तो मंगेतर उसे लेकर रुड़की आया। रुड़की आने के बाद मंगेतर ने रिश्ता तोड़ दिया। इसके बाद, पीड़ित छात्रा और उसके परिवार ने जीआरपी जवान के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है, जिसमें शादी से पहले संबंध बनाने और रिश्ता तोड़ने समेत कई आरोप लगाए गए हैं। छात्रा का आरोप है कि मंगेतर शादी के लिए समय मांग रहा है, जबकि वह दूसरी महिला से शादी करने की तैयारी कर रहा है। छात्रा ने उचित कार्रवाई की मांग की है। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही हैं।

 

Leave a comment