Uttarakhand Weather News: रविवार को मजबूत रहेगा पश्चिमी विक्षोभ, चुनाव प्रचार के बीच आंधी और बारिश की एंट्री

उत्तराखंड हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़, कर्नाटक हिंदी न्यूज़, हरिद्वार हिंदी न्यूज़, बिहार हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में अगले तीन दिन तक सबसे मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहन का पूर्वानुमान जारी किया है। कुमाऊं और अन्य स्थानों पर चुनाव प्रचार के बीच प्रत्याशी का स्वागत से पहले आंधी बारिश की एंट्री हो सकती हैं

चंपावत: प्रदेश में चुनाव प्रचार करने के लिए केवल चार दिन का समय शेष रहा है। इस बीच मौसम ने एक बार फिर करवट लेकर अपना रंग दिखने के लिए तैयार है। 14 अप्रेल से 16 अप्रैल के बीच प्रदेश के अधिकांश हिस्सों पर काले बादल छाने के साथ अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बरसात या फिर गर्जना के साथ ओले पड़ने की संभावना हैं।

अंधड़ के साथ बारिश का अलर्ट

Uttarakhand Weather News: रविवार को मजबूत रहेगा पश्चिमी विक्षोभ, चुनाव प्रचार के बीच आंधी और बारिश की एंट्री

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार Subkuz.com ने बताया कि ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली चमकने और तेज अंधड़ के साथ फुआरेदार बरसात होने को लेकर अलर्ट जारी किया है।  मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक मजबूत कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। रविवार (१४ अप्रेल) को कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिलों में अधिकांश जगहों पर हल्की-फुल्की वर्षा देखने को मिल सकती हैं।

इसके अलावा चंपावत, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर में कहीं न कहीं बहुत हल्की से भी हल्की यानी सामान्य बूंदाबादी होने की संभावना है। कुमाऊं में किसी न किसी क्षेत्र में ओलावृष्टि के साथ 45 किमी प्रति घंटेकी रफ्तार से झोंकेदार सनसनाती हवा चलने को लेकर भी मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी किया है। 15 अप्रैल को इसका असर काफी कम मटर में देखने को मिलेगा।

ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी के आसार

Uttarakhand Weather News: रविवार को मजबूत रहेगा पश्चिमी विक्षोभ, चुनाव प्रचार के बीच आंधी और बारिश की एंट्री

मौसम विज्ञानी ने बताया कि 16 अप्रैल को यह विक्षोप कमजोर पड़ जाएंगा। जिसके कारण मंगलवार को पिथौरागढ़ और बागेश्वर के ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना हो सकती है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम कुमार सिंह ने बताया कि 14 अप्रेल और 15 अप्रैल को 3450 मीटर से भी अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात होने की आश है। बदले मौसम के कारण विभाग ने अंधड़ और ओलावृष्टि की संभावना को देखते हुए सतर्कता बरतने के साथ-साथ किसानों से कटी फसलों को सुरक्षित स्थानों पर भंडारण करने की सलाह दी हैं।

Leave a comment