Uttrakhand Weather News: सूरज दिखा रहा अपने तेवर, गर्मी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, दो जून तक लू के आसार फिर मिलेगी थोड़ी राहत

उत्तराखंड हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़, कर्नाटक हिंदी न्यूज़, हरिद्वार हिंदी न्यूज़, पटना हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़

धर्मनगरी हरिद्वार और उसे आसपास क्षेत्रों में इन दिनों आसमान से आग के गोले बरस रहे है। शुक्रवार तेज गर्मी के साथ सीजन का सबसे गर्म दिन रहा है। गर्मी के कारण हरकी पैड़ी, मालवीय द्वीप और आसपास गंगा घाटों पर चहल-पहल काफी कम देखने को मिली।

Uttrakhand Weather News: सूरज दिखा रहा अपने तेवर, गर्मी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, दो जून तक लू के आसार फिर मिलेगी थोड़ी राहत

हरिद्वार: धर्मनगरी और आसपास क्षेत्रों में इन दिनों भयंकर गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो गया है. दिन निकलने के साथ ही आसमान से आग बरसने लगती है। गर्मी ने पिछले साल के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। शुक्रवार (३१ मई) सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। बहादराबाद स्थित ऋतु आलोकशाला से Subkuz.com को मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान 44.2 और न्यूनतम 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। भयंकर गर्मी और उमस के कारण पंखे, कूलर और एसी ने भी दम तोड़ दिया हैं।

पानी वाले स्थानों की ओर पर्यटकों का रुख

Uttrakhand Weather News: सूरज दिखा रहा अपने तेवर, गर्मी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, दो जून तक लू के आसार फिर मिलेगी थोड़ी राहत

 मौसम विभाग ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि धर्मनगरी और उसके आसपास के क्षेत्रों का पारा इन दिनों लगातार बढ़ रहा है। तन झुलसाने वाली गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। दोपहर के समय लू के थपेड़ों के चलते गली मोहल्ले और बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ था। शाम के वक्त कुछ चहल पहल दिखी। गर्मी की छुट्टियों का आनंद लेने और गर्मी से निजात पाने  के लिए लोग गंगा घाटों की ओर रुख कर रहे हैं। हरकी पैड़ी, मालवीय द्वीप और आसपास गंगा घाटों पर गुरुवार देर शाम को लोगों की चहल-पहल देखने को मिली थी। लेकिन प्रेमनगर आश्रम घाट के अलावा ज्वालापुर क्षेत्र के घाटों में गर्मी के कारण काफी कम लोग दिखे। गर्मी से निजात पाने के लिए लोगों ने गन्ने का रस और बेल शर्बत को प्राथमिकता दी हैं। खीरा, तरबूज, ककड़ी, खरबूजा और  शीतल पेय पदार्थ को लोगों ने खूब पसंद किया।

दो जून के बाद मिलेगी गर्मी से कुछ राहत

Uttrakhand Weather News: सूरज दिखा रहा अपने तेवर, गर्मी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, दो जून तक लू के आसार फिर मिलेगी थोड़ी राहत

मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए मीडिया को बताया कि हरिद्वार में दो जून तक लू चलने के आसार है। बताया की तीन जून से अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने के साथ तेज हवा और धूल भरी आंधी चलने की संभावना जताई गई है। बताया कि इस बीच हल्की वर्षा भी हो सकती हैं। भीषण गर्मी ने शुक्रवार को लोगों का हाल बेहाल कर दिया। सुबह से ही आसमान से आग के गोले बरसने लगे थे।

बताया कि सुबह से चिलचिलाती धूप और गर्म हवा ने लोगों को काफी परेशान किया। लोगो ने तीखी धूप और लू से बचाव के लिए कई तरह के उपाय किए। इसके बावजूद प्रचंड गर्मी ने लोगों को पसीना छुड़ा दिया। प्रदेश के कई शहरों में भी भीषण गर्मी ने लोगों का घर से बाहर निकलना बहाल कर दिया है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की के जल संसाधन विकास एवं प्रबंधन विभाग में संचालित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा परियोजना से प्राप्त जानकारी के मुताबिक  शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में गर्मी ने पिछले सभी रिकॉर्ड तो दिए हैं।

Leave a comment