Wimbledon 2025: कार्लोस अल्काराज ने तीसरी बार फाइनल में मारी एंट्री, टेलर फ्रिट्ज को दी मात

Wimbledon 2025 में कार्लोस अल्काराज ने दमदार प्रदर्शन करते हुए टेलर फ्रिट्ज को सेमीफाइनल में हराया और तीसरी बार टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई। जानिए

विंबलडन ओपन 2025 के सेमीफाइनल मुकाबले में स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज ने एक बार फिर अपने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए टेलर फ्रिट्ज को रोमांचक मुकाबले में 6-4, 5-7, 6-3, 7-6 (8-6) से हराया

Carlos Alcaraz: टेनिस जगत की नई चमकते सितारे कार्लोस अल्काराज ने विंबलडन ओपन 2025 में एक बार फिर अपनी प्रतिभा और धैर्य का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लगातार तीसरी बार फाइनल में प्रवेश कर लिया है। सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने अमेरिका के टेनिस खिलाड़ी टेलर फ्रिट्ज को चार सेटों में 6-4, 5-7, 6-3, 7-6 (8-6) से हराकर फाइनल का टिकट कटा लिया।

इससे पहले अल्काराज ने 2023 और 2024 में विंबलडन खिताब अपने नाम किया था, और अब 2025 में लगातार तीसरी बार फाइनल में पहुंचकर उन्होंने इतिहास रच दिया है।

पहले सेट से दिखाया आक्रामक रुख

Wimbledon 2025: कार्लोस अल्काराज ने तीसरी बार फाइनल में मारी एंट्री, टेलर फ्रिट्ज को दी मात

मैच की शुरुआत से ही अल्काराज बेहद आक्रामक और फोकस्ड नजर आए। पहले सेट में उन्होंने अपनी दमदार सर्विस और बेहतरीन बेसलाइन गेम के दम पर फ्रिट्ज को ज्यादा मौके नहीं दिए। उन्होंने यह सेट 6-4 से जीतकर मैच में बढ़त बना ली। दूसरे सेट में टेलर फ्रिट्ज ने वापसी करते हुए अपने अनुभव का परिचय दिया। उन्होंने अपने शॉट सेलेक्शन और नेट प्ले में सुधार किया और इस सेट को 7-5 से जीतकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इस सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक रहा।

तीसरे सेट में कार्लोस अल्काराज ने पूरी तरह से नियंत्रण हासिल कर लिया। उन्होंने लगातार ब्रेक पॉइंट्स हासिल किए और टेलर फ्रिट्ज को बैकफुट पर ला दिया। इस सेट को अल्काराज ने आसानी से 6-3 से जीतकर मैच में फिर से बढ़त बना ली।

चौथे सेट में टाई ब्रेकर का रोमांच

चौथा सेट मैच का सबसे थ्रिलिंग हिस्सा रहा। दोनों खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को बराबरी की टक्कर दी और सेट टाई ब्रेकर में पहुंचा। यहां कार्लोस अल्काराज की मानसिक मजबूती और अनुभव ने कमाल कर दिया। उन्होंने टाई ब्रेकर को 8-6 से जीतकर मैच को अपने नाम किया और इस जीत के साथ फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

Wimbledon 2025: कार्लोस अल्काराज ने तीसरी बार फाइनल में मारी एंट्री, टेलर फ्रिट्ज को दी मात

कार्लोस अल्काराज अब लगातार तीन विंबलडन फाइनल खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। 2023 और 2024 में खिताब जीतने के बाद अब वह 2025 में अपना तीसरा विंबलडन खिताब और करियर का छठा ग्रैंडस्लैम जीतने के लक्ष्य के करीब हैं। अब सभी की नजरें नोवाक जोकोविच और यानिक सिनर के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल पर टिकी हैं। फाइनल में अल्काराज का सामना इन दोनों में से किसी एक दिग्गज खिलाड़ी से होगा। 

Leave a comment