यश की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स इस साल की सबसे मच अवेटेड फिल्मों में से एक मानी जा रही है। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है और इसे इस महीने थिएटर्स में रिलीज़ किया जाने वाला है।
एंटरटेनमेंट न्यूज़: सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ की कहानी और क्लाइमेक्स अब लीक हो गया है। फिल्म के UAE डिस्ट्रीब्यूटर फार्स फिल्म की वेबसाइट पर इसका सिनॉप्सिस सार्वजनिक हो गया है, जिससे फैंस को यश के किरदार, कहानी और ड्रामा के बारे में पूरी जानकारी मिल गई है। यह फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा अवेटेड फिल्मों में से एक मानी जा रही है और 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है।
‘टॉक्सिक’ की कहानी
फिल्म की कहानी 1940 और 1970 के दशक की शुरुआत के बीच गोवा में सेट की गई है। ऑफिशियल सिनॉप्सिस के अनुसार, फिल्म एक खतरनाक एक्शन-थ्रिलर है, जिसमें फीकी पड़ती कॉलोनियल परछाइयां और बढ़ते क्राइम सिंडिकेट के बीच एक आदमी खून, डर और धोखे से अपना साम्राज्य बनाता है. सिनॉप्सिस में आगे लिखा गया है:
'पावर दी नहीं जाती, इसे छीना जाता है, और यह हमेशा पैसे मांगती है। जैसे-जैसे स्मगलिंग के रास्ते लड़ाई के मैदान बनते हैं और वफ़ादारी शक में बदलती है, पैरानोइया जिंदा रहने का जरिया बन जाता है। आखिर में, उसके फैसलों के नतीजों से ज्यादा ताकतवर सिर्फ उसके अंदर की खाई है।'
यह फिल्म एडल्ट कंटेंट के लिए 18+ रेटिंग के साथ रिलीज़ होगी।
![]()
यश का किरदार
‘टॉक्सिक’ में यश का किरदार बेहद दमदार और खतरनाक बताया गया है। वह एक ऐसे गैंगस्टर की भूमिका में हैं, जो अपनी चालाकी और साहस से अपराध की दुनिया में अपनी पकड़ मजबूत करता है। फिल्म में यश का किरदार न केवल एक्शन और रोमांच से भरपूर है, बल्कि उसमें भावनात्मक जटिलताएं और पैरानोइया की झलक भी देखने को मिलेगी।
यश की यह फिल्म केजीएफ फ्रैंचाइज़ी के बाद उनकी 19वीं फिल्म है और इसे उनके करियर में एक नए अध्याय के रूप में देखा जा रहा है। फिल्म में यश के अलावा कई बड़े नाम हैं, जो इसे और भी आकर्षक बनाते हैं:
- कियारा आडवाणी – फिल्म में मुख्य महिला किरदार
- नयनतारा – अहम भूमिका में
- हुमा कुरैशी – सपोर्टिंग रोल
- तारा सुतारिया – महत्वपूर्ण साइड रोल
- रुक्मिणी वसंत – फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका
फिल्म को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है, जबकि प्रोडक्शन यश के KVN प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के तहत किया गया है।
क्लाइमेक्स और एक्साइटमेंट
लीक हुई जानकारी के अनुसार, फिल्म का क्लाइमेक्स बेहद रोमांचक और अनपेक्षित है। यश के किरदार का अंत दर्शकों को हैरान कर देगा, जिसमें उनकी वफ़ादारी, धोखा और सत्ता की भूख के बीच का संघर्ष प्रमुख रूप से दिखाया जाएगा। फिल्म में एक्शन और ड्रामा का संतुलन इसे एक थ्रिलर के रूप में प्रस्तुत करता है। यश के फैंस के लिए यह फिल्म केजीएफ के रोमांच का दूसरा संस्करण साबित हो सकती है, जिसमें वे अपने पसंदीदा स्टार को एक नए अवतार में देख पाएंगे।










