Zelenskyy Visit UAE: संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की, जानिए इस पहली यात्रा के पीछे की वजह

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे। जानिए उनकी इस पहली यात्रा के पीछे की अहम वजह और इसके संभावित प्रभाव, यूक्रेन के राष्ट्रपति
Zelenskyy Visit UAE: संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की, जानिए इस पहली यात्रा के पीछे की वजह

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की संयुक्त अरब अमीरात (UAE) यात्रा रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग के संदर्भ में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। यह जेलेंस्की की UAE की पहली यात्रा है, और इसे युद्ध समाप्ति की दिशा में एक अहम पहल के रूप में देखा जा रहा हैं।

दुबई: यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध को समाप्त करने के लिए शांति वार्ता की मांग लगातार उठ रही है, और इस दिशा में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की संयुक्त अरब अमीरात (UAE) यात्रा एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इस यात्रा के दौरान, वह शांति स्थापित करने के प्रयासों को लेकर यूएई के अधिकारियों से चर्चा करेंगे। यह यात्रा जेलेंस्की की UAE की पहली यात्रा है, और इसे युद्ध समाप्त करने के प्रयासों के हिस्से के रूप में देखा जा रहा हैं।

वहीं, अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो सऊदी अरब के दौरे पर हैं, जहां वह अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। इस यात्रा के दौरान, रुबियो रूस के अधिकारियों के साथ सीधी बातचीत करेंगे। अमेरिकी अधिकारी के अनुसार, रुबियो की इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करना है। यह कदम इस युद्ध के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है, जिसमें सऊदी अरब जैसे मध्यस्थ देशों की भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती हैं।

UAE पहुंचे यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की

Zelenskyy Visit UAE: संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की, जानिए इस पहली यात्रा के पीछे की वजह

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने युद्ध के समाप्ति और शांति वार्ता के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की यात्रा की है। यह यात्रा उनके जर्मनी में म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में भाग लेने के बाद हुई है, और यूएई में यह उनकी पहली यात्रा है। इस यात्रा के दौरान, जेलेंस्की और उनकी पत्नी ओलेना का स्वागत अमीरात के अधिकारियों ने किया।

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने अपनी यात्रा के दौरान कहा कि "हमारी शीर्ष प्राथमिकता हमारे अधिक से अधिक लोगों को कैद से मुक्त कराकर स्वदेश वापस लाना है," और साथ ही उन्होंने "निवेश और आर्थिक साझेदारी" के महत्व पर भी जोर दिया। इसके अलावा, जेलेंस्की ने "बड़े पैमाने पर मानवीय कार्यक्रम" पर भी ध्यान केंद्रित करने की बात की।

यूएई को शांति वार्ता के लिए एक संभावित स्थल के रूप में देखा जाता है, क्योंकि युद्ध के बाद से यहां बड़ी संख्या में रूस और यूक्रेन के प्रवासी आ चुके हैं और यूएई को पूर्व में मध्यस्थता का अनुभव भी है। इस बीच, अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के बारे में भी जानकारी सामने आई है, जिसमें मार्को रुबियो सऊदी अरब के दौरे पर हैं, जहां वह रूस-यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करने के उद्देश्य से रूस के अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे।

Leave a comment