चुनाव आयोग ने किया लोकसभा चनाव से पहले प्रशासनिक फेरबदल, पांच राज्यों के अधिकारीयों का तबादला

भारत हिंदी न्यूज़, नई दिल्ली हिंदी न्यूज़, दिल्ली चुनाव हिंदी न्यूज़, ट्यूजडे हिंदी न्यूज़, 21 मार्च हिंदी न्यूज़, आयोग ने किया पांच राज्यों के अधिकारीयों का तबादला

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पांच राज्यों के वरिष्ठ अधिकारीयों का ट्रांसफर कर दिया है।

 21 March, 2024 News: लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद से चुनाव आयोग ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी दौरान चुनाव आयोग ने कुछ राज्यों में प्रशासनिक अधिकारीयों के ट्रांसफर करने का आदेश जारी किया है।  साथ ही जिलाधिकारियों के ट्रांसफर करके वरिष्ठ पदों पर युक्त अधिकारीयों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। पंजाब, गुजरात, असम, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में आठ आईपीएस (IPS) अधिकारीयों और 5 गैर कैडर आईएएस (IAS) अधिकारीयों के तबादले का आदेश जारी हुआ है।

अधिकारीयों के तबादले की क्या थी वजह

subkuz.com को मिली जानकारी के अनुसार, जिन क्षेत्रों में अधिकारीयों पर वहां के राजनेताओं के रिश्तेदार ओने के आरोप लगाए हैं। जिस वजह से वहां के DM व SP का भी तबादला हुआ है। बताया जा रहा है कि पंजाब के भटिंडा के SP के रिश्तेदार राज्य सरकार के सदस्य के रूप में पद पर तैनात है, उनका भी निर्वाचन आयोग द्वारा तबादला किया गया है। जबकि सोनितपुर के SP के भाई भी राज्य मंत्री के पद पर है, ऐसे में उनका भी ट्रांसफर कर दिया गया है।

ट्रांसफर हुए अधिकारी

मिली जानकारी के मुताबिक, गुजरात में छोटा उदयपुर और अहमदाबाद के ग्रामीण क्षेत्रों के SP, पंजाब के जालंधर के ग्रामीण और मलेरकोटला जिले के SSP, पठानकोट फाजिल्का का तबादला किया गया है। इनके अलावा, चुनाव आयोग ने ओडिशा के ढेंकनाल के जिला अधिकारी और देवगढ़, कटक के एसपी का भी तबादला किया। पश्चिम बंगाल के अधिकारीयों में पूर्व मेदिनीपुर, पूर्वी वर्धमान, झारग्राम और बीरभूमि जिले के जिलाधिकारी भी शामिल हैं जिनका ट्रांसफर करने आदेश किया गया।

इससे पहले हटाए गए अधिकारी

इससे पूर्व भी चुनाव आयोग ने यूपी, बिहार, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के होम सेक्रेटरी को भी हटाने के आदेश जारी किए थे। इनके अलावा, हिमाचल प्रदेश और मिजोरम के जनरल एडमिनिस्ट्रेशन सेक्रेटरी को भी पद से हटाया गया है। चुनाव आयोग ने बीएमसी के ऑफिसर इक़बाल सिंह चहल और डिप्टी कमिश्नर व एडिशनल कमिश्नर, पश्चिम बंगाल के चर्चित DGP राजीव कुमार का भी तबादला किया गया है।

Leave a comment