Delhi News: यूपीएससी के अध्यक्ष Manoj Soni ने कार्यकाल खत्म होने से पहले दिया इस्तीफा, जानें क्या थी वजह

Delhi News: यूपीएससी के अध्यक्ष Manoj Soni ने कार्यकाल खत्म होने से पहले दिया इस्तीफा, जानें क्या थी वजह
Last Updated: 20 जुलाई 2024

संघ लोकसेवा आयोग (UPSC) के अध्यक्ष (Chairman) मनोज सोनी ने अपने निजी कारणों के चलते अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि उन्होंने 16 मई, 2023 को UPSC अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला था। इस दौरान उनका कार्यकाल 15 मई, 2029 को समाप्त होना था।

UPSC Chairman Resignation: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) के चेयरमैन मनोज सोनी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने 16 मई, 2023 को यूपीएससी अध्यक्ष के रूप में शपथ ग्रहण की थी। बताया जा रहा है कि मनोज सोनी ने कार्यकाल खत्म होने से 5 साल पहले इस्तीफा दे दिया है। UPSC अध्यक्ष के रूप में उनका कार्यकाल 15 मई, 2029 को समाप्त होना था। उनके इस्तीफे देने की वजह निजी कारण बताया जा रहा है।

 2017 को UPSC आयोग के सदस्यता ग्रहण की

दरअसल, प्रख्यात शिक्षाविद् मनोज सोनी ने 28 जून, 2017 को UPSC की सदस्यता ग्रहण की थी। जिसके बाद उन्होंने 16 मई, 2023 को UPSC अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला था। जिसका कार्यकाल 6 वर्ष का होता है। ऐसे में यूपीएससी अध्यक्ष के रूप में उनका कार्यकाल 15 मई, 2029 को समाप्त होना था।

बता दें कि उन्होंने लगभग एक महीने पहले कथित तौर पर राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंप था। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि इसे स्वीकार किया जाएगा या नहीं।

कौन हैं UPSC अध्यक्ष मनोज सोनी ?

मिली जानकारी के अनुसार यूपीएससी अध्यक्ष मनोज सोनी को पीएम नरेंद्र मोदी के साथ उनके खास संबंधों के लिए भी जाना जाता है। पीएम मोदी ने 2005 में मनोज सोनी को वडोदरा में प्रसिद्ध MS विश्वविद्यालय का सबसे युवा कुलपति नियुक्त किया था। UPSC में आने से पहले, उन्होंने गुजरात में भी दो विश्वविद्यालयों में कुलपति के रूप में तीन कार्यकाल के दौरान काम किया था।

Leave a comment
 

Latest News