Haryana Vidhan Sabha Chunav Result 2024: सोनीपत की खरखौदा सीट से भाजपा ने मारी बाजी, थानेसर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार ने हासिल की जीत

Haryana Vidhan Sabha Chunav Result 2024: सोनीपत की खरखौदा सीट से भाजपा ने मारी बाजी, थानेसर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार ने हासिल की जीत
Last Updated: 3 घंटा पहले

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है, और शुरुआती रुझानों के अनुसार कांग्रेस को बड़ी बढ़त मिल रही है। अब तक कांग्रेस लगभग 50 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि भाजपा केवल 15 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) और जननायक जनता पार्टी (JJP) को कुछ सीटों पर बढ़त मिली है, लेकिन मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच नजर रहा हैं।

चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 की मतगणना शुरू हो चुकी है, और जल्द ही चुनाव परिणाम घोषित होंगे। 5 अक्टूबर को 90 सीटों के लिए मतदान हुआ था, और अब मतगणना के प्रारंभिक रुझानों से साफ हो रहा है कि कांग्रेस को एक मजबूत वापसी की उम्मीद है। एग्जिट पोल ने पहले ही भाजपा के लिए निराशाजनक स्थिति की भविष्यवाणी की थी, जबकि कांग्रेस के लिए सकारात्मक संकेत दिखाए थे।

सरकार बनाने के लिए 46 सीटों का बहुमत जरूरी है, और कांग्रेस फिलहाल इस आंकड़े के करीब या उससे आगे बढ़ रही है। बीजेपी को इस बार अपनी सत्ता बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है, और जेजेपी अन्य क्षेत्रीय पार्टियां कुछ सीटों पर प्रभाव डाल सकती हैं। इस बीच, वोटों की गिनती जारी है, और अंतिम परिणाम जल्द ही सामने जाएंगे

कालांवाली सीट से कांग्रेस के शीशपाल विजयी

सिरसा की कालांवाली विधानसभा सीट से कांग्रेस के शीशपाल केहरवाला ने 22,712 वोटों से जीत दर्ज की है। उनकी इस बड़ी जीत से कांग्रेस को क्षेत्र में मजबूत जनाधार मिला है, जबकि यह भाजपा के लिए एक महत्वपूर्ण हार मानी जा रही हैं।

भाजपा के हरविंदर कल्याण की तीसरी बार जीत

भाजपा के हरविंदर कल्याण ने घरौंडा विधानसभा सीट से लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करके इतिहास रच दिया है। वह इस सीट से लगातार तीन बार जीतने वाले पहले प्रत्याशी बन गए हैं। इससे पहले घरौंडा विधानसभा क्षेत्र में इंडियन नेशनल लोकदल (इनोलो) पार्टी ने तीन बार जीत हासिल की थी, लेकिन हर बार अलग-अलग प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की थी।

थानेसर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी की जीत 

कुरुक्षेत्र की थानेसर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अशोक अरोड़ा को जीत के बाद कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर बधाई दी। अशोक अरोड़ा ने अपनी जीत का श्रेय पूरी तरह से कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा कि यह उनकी कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा, "मैं इस जीत को कार्यकर्ताओं को समर्पित करता हूं और हर कार्यकर्ता की आवाज बुलंद करता रहूंगा। हर वर्ग के लोगों के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा और उनकी सेवा करता रहूंगा।"

सोनीपत की खरखौदा सीट से भाजपा का दबदबा 

सोनीपत के खरखौदा से भाजपा प्रत्याशी पवन खरखौदा ने 5735 वोटों से जीत दर्ज की है।

टोहाना विधानसभा सीट पर आठ राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस प्रत्याशी परमवीर सिंह मात्र 524 वोटों से आगे चल रहे हैं।

लाडवा की हॉट सीट पर कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी की जीत लगभग तय है, जबकि अंतिम राउंड की गिनती अभी जारी है।

महेंद्रगढ़ सीट पर 10 राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह 428 वोटों से आगे हैं।

नारनौल सीट पर छह राउंड की गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी ओम प्रकाश यादव 8778 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं।

सीएम नायब सिंह सैनी आगे

हॉट सीट लाडवा के छठे राउंड में भाजपा प्रत्याशी एवं कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी कांग्रेस के मेवा सिंह से 9839 वोटों से आगे चल रहे हैं। यह बढ़त चुनावी परिणामों में भाजपा की स्थिति को मजबूत दर्शाती हैं। 

रेवाड़ी जिले की तीनों सीटों से भाजपा का दबदबा 

शाहाबाद में कांग्रेस के रामकरण कला को सातवें राउंड तक 26,675 वोट मिले, जबकि भाजपा के सुभाष कलसाना को 24,046 वोट मिले हैं।

उचाना सीट पर पांचवें राउंड में कांग्रेस 4,500 वोटों से आगे चल रही है।

सफीदों सीट पर सातवें राउंड के बाद भाजपा ने बढ़त बना ली है। भाजपा के रामकुमार गौतम ने कांग्रेस के सुभाष गांगोली पर 9,892 वोटों की लीड ली हुई है।

कैथल सीट पर छठे राउंड के बाद कांग्रेस के आदित्य सुरजेवाला 8,278 वोट से आगे चल रहे हैं।

जुलाना विधानसभा में कांग्रेस की विनेश फोगाट 11 राउंड के बाद 6,354 वोटों से आगे हैं।

सोनीपत की गोहाना सीट पर चौथे राउंड के बाद भाजपा 5,815 वोटों से आगे है। भाजपा के अरविंद शर्मा को 17,519 वोट और कांग्रेस के जगबीर मलिक को 11,704 वोट मिले हैं।

सोनीपत की राई विधानसभा सीट पर छठा राउंड पूरा हो गया है। भाजपा के कृष्णा गहलावत को 5,463 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस के जयभगवान को 3,993 मत मिले हैं। भाजपा इस राउंड में 1,810 वोट से पीछे हैं।

रेवाड़ी की तीनों सीटों पर भाजपा आगे

कुल राउंड 9 : बावल - 18973 वोटों से आगे 

कुल राउंड 4 : कोसली - 1870 वोटों से आगे

कुल राउंड 5 : रेवाड़ी - 2057 वोटों से आगे

गुरुग्राम की चारों सीटों पर भाजपा आगे 

गुरुग्राम की चारों विधानसभा सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों को बढ़त मिली है। मुकेश ने गुरुग्राम सीट से, नरवीर ने बादशाहपुर से, तेजपाल ने सोहना से और बिमला ने पटौदी से बढ़त बनाई है। वहीं, नूंह विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी आफताब अहमद छठे राउंड के बाद 15 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। यह चुनाव परिणाम भाजपा और कांग्रेस के बीच की प्रतिस्पर्धा को दर्शाते हैं, जिसमें भाजपा ने अपने उम्मीदवारों के जरिए मजबूत स्थिति बनाई हैं।

तिगांव विधानसभा सीट पर तीन राउंड पुरे 

कांग्रेस - 4027  ( रोहित नागर)

बीजेपी - 17179 ( राजेश नजर)

इनेलो - 348 ( लाल चंद्र शर्मा)

जेजेपी - 51 (टीका राम)

पृथला सीट पर चार राउंड

कांग्रेस (रघुवीर तेवतिया) - 16855

बीजेपी  (टेक चंद शर्मा) - 14462

निर्दलीय (नयनपाल रावत) - 4888

कुल लीड (कांग्रेस) - 2393

एनआईटी सीट पर पांच राउंड पूरे

कांग्रेस - 18564   

बीजेपी - 15283

इनेलो - 10419

पानीपत की समालखा सीट पर भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्कर

महेंद्रगढ़ सीट पर तीन राउंड की गिनती के बाद भाजपा के प्रत्याशी कंवर सिंह 1652 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, पानीपत की समालखा विधानसभा सीट पर भाजपा के मनमोहन भड़ाना ने 334 वोटों की बढ़त बनाई है, जहां उन्हें 18,349 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस के धर्म सिंह छोकर को 18,015 वोट मिले हैं।कुरुक्षेत्र की पिहोवा सीट पर चार राउंड के बाद कांग्रेस के मनदीप चट्ठा 19,073 वोट लेकर आगे हैं, जबकि भाजपा के जयभगवान शर्मा को 15,548 वोट मिले हैं।

बावल विधानसभा सीट पर पांच राउंड की गिनती के बाद भाजपा के डॉ. कृष्ण कुमार को 5,999 वोट मिले हैं, जिससे वह कांग्रेस के डॉक्टर एमएल रंगा से 2,339 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं, जिन्हें 3,660 वोट मिले हैं।

यमुनानगर से कांग्रेस को लीड

कांग्रेस (रघुवीर तेवतिया) - 8194

बीजेपी  (टेक चंद शर्मा) - 7582

निर्दलीय (नयनपाल रावत) -1968

कांग्रेस को कुल लीड - 612

फिरोजपुर झिरका सीट पर चार राउंड के बाद कांग्रेस आगे

कांग्रेस मामन खान 8322

भाजपा नसीम अहमद 738

इनेलो मो. हबीब 874

गुड़गांव विधानसभा का पहला राउंड पूरा

जपा प्रत्याशी आगे

कांग्रेस दूसरे नंबर पर

निर्दलीय प्रत्याशी नवील गोयल तीसरे नंबर पर

बड़खल विधानसभा सीट -  दो राउंड पूरे

भाजपा (धनेश अदलखा)- 10,416

कांग्रेस (विजय प्रताप)- 5,733

बीएसपी (मनोज चौधरी)-473

जेजेपी (प्रविद्र सिंह)-144

धनेश अदलखा की कुल लीड- 4,683

फिरोजपुर झिरका सीट पर मामन आगे

कांग्रेस - 8724

बीजेपी - 452

इनेलो - 1303

कांग्रेस को कुल लीड - 13681

सोहना सीट से भाजपा प्रत्याशी तेजपाल तंवर आगे

गुड़गांव से भाजपा प्रत्याशी मुकेश पहलवान 8000 वोटों से आगे

नूंह विधानसभा के दूसरे राउंड में कांग्रेस को बढ़त

बादशाहपुर सीट से भाजपा प्रताशी राव नरबीर सिंह को 5969 वोट मिले। 

पटौदी सीट से भाजपा को बढ़त

गुरुग्राम की पटौदी विधासभा का पहला राउंड पूरा हो गया है। भाजपा प्रत्याशी बिमला चौधरी आगे चल रही हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी पर्ल चौधरी हैं। 

बिमला चौधरी (भाजपा) - 5786

पर्ल चौधरी (कांग्रेस) -  2412

प्रदीप जटौली (आप) - 89

एनआईटी विधनसभा सीट से पहला राउंड पूरा

टेक चंद शर्मा (भाजपा) - 4735

रघुबीर तेवतिया (कांग्रेस) - 2897

 नायनपाल रावत (निर्दलीय) - 136

लीड (भाजपा प्रत्याशी टेक चंद शर्मा) - 1738

कांग्रेस शुरुआती रुझान में आगे

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस बड़ी बढ़त बनाते हुए 72 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि भाजपा 17 सीटों पर पीछे है। इनेलो 2 सीटों पर और अन्य 4 सीटों पर आगे चल रहे हैं। अभी पोस्टल बैलेट की गिनती जारी है, जिसमें कांग्रेस को 49 सीटों पर बढ़त मिली है और भाजपा 21 सीटों पर आगे है। यह शुरुआती रुझान हैं, और अभी भी मतगणना पूरी तरह से जारी है, जिससे स्थिति में बदलाव हो सकता है। कांग्रेस के लिए यह एक महत्वपूर्ण संकेत है, क्योंकि अगर ये रुझान स्थिर रहते हैं, तो 10 साल बाद कांग्रेस हरियाणा में सत्ता में वापसी कर सकती हैं

गढ़ी सांपला सीट से भूपेंद्र सिंह आगे

गढ़ी सांपला विधानसभा सीट पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा शुरुआती रुझानों में बढ़त बनाए हुए हैं। उनका मुकाबला मंजू हुड्डा से है, जो भाजपा की उम्मीदवार हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा इस चुनाव में कांग्रेस के लिए एक प्रमुख चेहरा हैं और उनका चुनावी अभियान राज्य में महत्वपूर्ण रहा हैं।

लाडवा से सीएम नायब सैनी आगे

लाडवा विधानसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार और मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मेवा सिंह को पछाड़ दिया है। नायब सैनी का इस सीट पर मुकाबला कड़ा रहा, लेकिन अब वे बढ़त बनाए हुए हैं। दूसरी ओर, उचाना कलां सीट से जेजेपी नेता और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला भी पीछे चल रहे हैं।

जुलाना से विनेश फोगाट आगे

जुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस की प्रत्याशी और प्रसिद्ध पहलवान विनेश फोगाट शुरुआती रुझानों में बढ़त बनाए हुए हैं। उनके खिलाफ आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार कविता दलाल और बीजेपी के कैप्टन योगेश चुनाव मैदान में हैं, लेकिन वे पीछे चल रहे हैं।

Leave a comment