Jammu-Kashmir: दक्षिण कश्मीर में आतंकवादियों का क्रूर चेहरा! दो जवानों पर हमला, अनंतनाग जंगल से एक का शव बरामद, बॉडी पर गोली और चोट के निशान

Jammu-Kashmir: दक्षिण कश्मीर में आतंकवादियों का क्रूर चेहरा! दो जवानों पर हमला, अनंतनाग जंगल से एक का शव बरामद, बॉडी पर गोली और चोट के निशान
Last Updated: 8 घंटा पहले

बीते मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में चुनावी परिणाम घोषित हुए। उसी शाम को अनंतनाग में आतंकियों ने दो जवानों का अपहरण कर लिया। हालांकि, इनमें से एक जवान किसी तरह जख्मी अवस्था में आतंकियों के हाथों से भागने में सफल रहा। लेकिन, एक जवान को आतंकियों ने हत्या कर दिया। लापता जवान की तलाश के लिए एक सर्च अभियान भी चलाया गया।

Jammu-Kashmir: दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों ने एक बार फिर अपनी क्रूरता का प्रदर्शन करते हुए, शांगस और कोकरनाग क्षेत्र में गश्त कर रहे दो टेरिटोरियल आर्मी के जवानों को अगवा कर लिया। इस घटना में एक जवान को आतंकवादियों ने मार डाला जबकि दूसरा जवान गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद आतंकवादियों की चंगुल से बचने में सफल रहा।

अनंतनाग से एक जवान का मिला शव

जानकारी के अनुसार, प्रादेशिक सेना के जवान हिलाल अहमद भट का शव अनंतनाग के उत्रासू इलाके में सांगलान वन क्षेत्र से बरामद किया गया है। पुलिस और सेना के अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया और जांच शुरू कर दी है। मृतक जवान के शव को चिकित्सीय औपचारिकताओं के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

यह घटना दक्षिण कश्मीर में बढ़ते आतंकवाद की एक और भयानक मिसाल है। यह दर्शाता है कि आतंकवादियों ने हिंसा का सहारा लेकर आम लोगों और सुरक्षा बलों को निशाना बनाना जारी रखा है। इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए, सरकार ने आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

रात भर चला ऑपरेशन

आतंकवादियों के चंगुल से सेना का जवान मुक्त जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादियों द्वारा एक प्रादेशिक सेना (TA) के जवान के अपहरण की घटना के बाद रात भर जारी रहे ऑपरेशन के दौरान जवान को सकुशल मुक्त करा लिया गया है। बुधवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनंतनाग के वन क्षेत्र से दो टीए सैनिकों को आतंकवादियों ने कथित तौर पर अगवा कर लिया था।

हालांकि, उनमें से एक भागने में सफल हो गया। इस घटना के बाद कजवान वन और कोकेरनाग में संयुक्त आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया गया। यह ऑपरेशन पूरी रात जारी रहा और अंततः टीए के जवान को सकुशल मुक्त कराने में सफलता मिली।

आतंकवादियों ने दो जवानों को किया था किडनैप

जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को हुए विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना जारी थी। नेकां-कांग्रेस और माकपा गठबंधन ने 49 सीटें हासिल की थीं, जबकि बीजेपी को 29 सीटें मिली थीं। चुनाव परिणामों के बीच सेना का सर्च ऑपरेशन भी जारी था।

इसी दौरान, टेरिटॉरियल आर्मी के दो जवान घने जंगलों में गश्त कर रहे थे, तभी आतंकवादियों ने उनका अपहरण कर लिया। जवानों की तलाश के लिए तुरंत एक बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। यह घटना जम्मू-कश्मीर में चुनाव के बाद हिंसा और आतंकवाद के बढ़ते खतरे को दर्शाती है। यह घटना राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ाती है।

Leave a comment