PM Modi Hazaribagh Visit: झारखंड वालों के लिए खुशखबरी, पीएम मोदी ने 80 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं का किया शिलान्यास

PM Modi Hazaribagh Visit: झारखंड वालों के लिए खुशखबरी, पीएम मोदी ने 80 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं का किया शिलान्यास
Last Updated: 3 घंटा पहले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हजारीबाग में विनोबा भावे विश्वविद्यालय में अपना संबोधन दिया। इस अवसर पर उन्होंने कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। पीएम मोदी को सुनने के लिए लाखों लोग मैदान में उपस्थित थे। उन्होंने महात्मा गांधी को स्मरण करते हुए आदिवासियों के उत्थान के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों को भी याद किया।

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज झारखंड के हजारीबाग स्थित विनोबा भावे विश्वविद्यालय में अपना संबोधन दिया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों को 80 हजार करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी। अपने भाषण में, उन्होंने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रकाश डाला। आगे पढ़ें पीएम मोदी का संबोधन...

आदिवासियों को विकास से जोड़ा

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आदिवासियों के विकास के लिए महात्मा गांधी का दृष्टिकोण और उनके विचार हमारी अमूल्य पूंजी हैं। गांधी जी का यह मानना था कि भारत का समग्र विकास तभी संभव है जब जनजातीय समाज का विकास तेज गति से हो। मुझे गर्व है कि आज हमारी सरकार आदिवासी उत्थान पर सबसे अधिक ध्यान केंद्रित कर रही है।

झारखंड वालों को पीएम का तोहफा

पीएम मोदी ने हाल ही में झारखंड में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस योजना के लिए लगभग 80 हजार करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत 550 जिलों में 65,000 आदिवासी बहुल गांवों के विकास का कार्य शुरू किया जाएगा।

इस योजना का लाभ देश के 5 करोड़ से अधिक आदिवासी भाई-बहनों को मिलेगा, और झारखंड के आदिवासी समुदाय को भी इसका विशेष लाभ मिलेगा। मुझे गर्व है कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा की धरती से हो रही है। पीएम मोदी ने यह भी बताया कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के दिन झारखंड से ही पीएम-जनमन योजना का शुभारंभ किया गया था।

अगले महीने 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस पर हम पीएम-जनमन योजना की पहली वर्षगांठ मनाएंगे। इस योजना के माध्यम से आज देश के उन आदिवासी क्षेत्रों में भी विकास की किरणें पहुंच रही हैं, जो पहले से पीछे रह गए थे। आज यहां पीएम-जनमन योजना के तहत लगभग 1,300 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया गया है।

जनमन योजना के बारे में जानकारी:पीएम

पीएम मोदी ने जनमन योजना के बारे में जानकारी दी पीएम मोदी ने बताया कि जनमन योजना के तहत 1350 करोड़ रुपए की विकास योजना पर कार्य चल रहा है। इस योजना का ध्यान आदिवासी जिलों में सड़क और शिक्षा के विकास पर केंद्रित है। झारखंड में जनमन योजना के अंतर्गत कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की गई हैं। इसके तहत 900 घरों में "हर घर जल" योजना का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

आदिवासी संग्रहालय बनाने का अभियान शुरू

बीजेपी ने आदिवासी संग्रहालय बनाने का अभियान आरंभ किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि यह भाजपा ही है जिसने आदिवासी संग्रहालय बनाने का अभियान शुरू किया है। हमने भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन पर जनजातीय गौरव दिवस मनाने की शुरुआत की है।

भगवान बिरसा मुंडा को आदिवासी समुदाय में "धरती आबा" (पृथ्वी के पिता) के नाम से जाना जाता है, जो उनके पर्यावरण संरक्षण और जनजातीय अधिकारों के लिए किए गए संघर्षों को सम्मानित करता है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने "धरती आबा जनजाति ग्राम उत्सव अभियान" की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य आदिवासी समुदायों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना है।

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

पीएम मोदी ने हजारीबाग के गांधी मैदान में परिवर्तन महारैली को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश में आदिवासी जन-नायकों के साथ जो अन्याय हुआ है, वैसा अन्याय किसी और के साथ नहीं हुआ। कांग्रेस ने अपने एक परिवार को पहचान दिलाने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में बसे आदिवासी परिवारों की पहचान को मिटा दिया।

उन्होंने आगे कहा कि सभी योजनाएं एक ही परिवार के सदस्यों के नाम पर हैं, सभी सड़कें और इमारतें भी उसी परिवार के नाम पर हैं। ऐसी परिवारवादी सोच ने देश को बहुत नुकसान पहुँचाया है। आज मुझे गर्व है कि हमारी सरकार आदिवासी नायकों को पूरा सम्मान दिला रही है।

 

 

Leave a comment