Columbus

Poll of Polls Result 2024: महाराष्ट्र और झारखंड में किसकी होगी ताजपोशी? पोल ऑफ पोल्स से जानिए चुनावी परिणाम

पोल ऑफ पोल्स के अनुसार, महाराष्ट्र में महायुति को 139-156 सीटें और महाविकास अघाड़ी को 119-136 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, झारखंड में एनडीए को 38-43 और इंडिया गठबंधन को 34-41 सीटें मिलने की संभावना है।

Poll of Polls Result 2024: महाराष्ट्र विधानसभा की 288 और झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर मतदान प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। दोनों राज्यों के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। एग्जिट पोल के मुताबिक, दोनों राज्यों में कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। 

महाराष्ट्र: महायुति की बढ़त

महाराष्ट्र में महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।

मैट्रिज एग्जिट पोल: महायुति 150-170 सीटें, एमवीए 110-130 सीटें।

पी-मार्क पोल: महायुति 137-157 सीटें, एमवीए 126-146 सीटें।

पीपुल्स पल्स पोल: महायुति को 175-195 सीटों का अनुमान, जबकि एमवीए को 85-112 सीटें।

चाणक्य स्ट्रैटजी: महायुति 152-160 सीटें, एमवीए 130-138 सीटें।

महायुति को अन्य छोटे दलों से भी समर्थन मिलने की संभावना है, जिससे उनका पलड़ा भारी नजर आ रहा है।

झारखंड: एनडीए और इंडिया गठबंधन में कांटे की टक्कर

झारखंड में एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच करीबी मुकाबला दिख रहा है।

पी-मार्क पोल: एनडीए 31-40 सीटें, इंडिया गठबंधन 37-47 सीटें।

चाणक्य स्ट्रैटजी: एनडीए 45-50 सीटें, इंडिया 35-38 सीटें।

पीपुल्स पल्स पोल: एनडीए 44-53 सीटें, इंडिया 25-37 सीटें।

एक्सिस-माई इंडिया पोल: इंडिया गठबंधन को बहुमत, 53 सीटें।

क्या कहता है पोल ऑफ पोल्स?

महाराष्ट्र:

बीजेपी प्लस: 139-156 सीटें।

कांग्रेस प्लस: 119-136 सीटें।

अन्य: 11-16 सीटें।

झारखंड:

बीजेपी प्लस: 38-43 सीटें।

कांग्रेस प्लस: 34-41 सीटें।

अन्य: 2-4 सीटें।

नतीजों पर टिकी सबकी नजरें

दोनों राज्यों में किसकी बनेगी सरकार, यह 23 नवंबर को तय होगा। हालांकि, एग्जिट पोल्स से यह साफ है कि बीजेपी नेतृत्व वाले गठबंधन को बढ़त मिल सकती है। अब देखना यह है कि ये अनुमान कितने सटीक साबित होते हैं।

 

Leave a comment