Lok Sabha Election: चौथे चरण में 10 राज्यों की 96 सीटों पर आज मतदान प्रक्रिया शुरू, दाव पर लगी है इन नेताओं की प्रतिष्ठा

Lok Sabha Election: चौथे चरण में 10 राज्यों की 96 सीटों पर आज मतदान प्रक्रिया शुरू, दाव पर लगी है इन नेताओं की प्रतिष्ठा
Last Updated: 13 मई 2024

लोकसभा चुनाव 2024 के तीन चरण संपन्न करने के बाद आज 13 मई 2024 को चौथे चरण के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू चुकी है। यह मतदान सोमवार सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। इसमें 10 राज्यों की 96 लोकसभा सीटों पर चुनाव होगा।

New Delhi: सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में 10 राज्यों की 96 सीटों पर आज 13 मई को वोटिंग प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस चरण में 1717 उम्मीदवार चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं। इस मतदान में 5 केंद्रीय मंत्री, एक पूर्व मुख्यमंत्री, दो पूर्व क्रिकेटर और एक अभिनेता भी शामिल हैं।

इन सीटों पर होगा मतदान

लोकसभा चुनाव के चलते सात चरणों में होने वाले चुनावों के तीन चरणों के मतदान पुरे हो चुके हैं। आज सोमवार को चौथे चरण में होने वाले चुनावों में

1. आंध्र प्रदेश की सभी 25 सीटों - अराकू, श्रीकाकुलम, विजयनगरम, विशाखापत्तनम, अनाकापल्ली, काकीनाडा, अमलापुरम, राजमुंदरी, नरसापुरम, एलुरु, मछलीपट्टनम, विजयवाड़ा, गुंटूरनरसरावपेट, बापटला, ओंगोल, नंद्याल, कुरनूल, नेल्लोर, तिरुपति, राजमपेट, चित्तूर पर वोटिंग होनी है।

2. उत्तर प्रदेश की 13 लोकसभा सीट-  शाहजहांपुर, खीरी, धरुहरा, सीतापुर, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, बहराईच

3. तेलंगाना की 17- आदिलाबाद (ST), पेद्दापल्ली (SC), करीमनगर, निजामाबाद, जहीराबाद, मेडक, मल्काजगिरी, सिकंदराबाद, हैदराबाद, चेवेल्ला, महबूबनगर, नलगोंडानागरकुर्नूल (SC), भुवनागिरी, वारनफाल (SC), महबूबाबाद (ST), खम्मम।

4. महाराष्ट्र की 11-  नंदुरभार, जलगांव, रावेर, जालना, औरंगाबाद, मावल, पुणे, शिरूर, अहमदनगर, शिरडी, बीड।

5. मध्य प्रदेश की 8 - देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन, खंडवा 

6. पश्चिम बंगाल की 8 - बहरामपुर, कृष्णानगर, राणाघाट, बर्धमान पुरबा, बर्दवान-दुर्गापुर, आसनसोल, बोलपुर।

7. बिहार की 5 - दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगुसराय, मुंगेर।

8. झारखंड 4 - बीरभूम, सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा, पलामू।

9. ओडिशा की 4 - कालाहांडी, नबरंगपुर (ST), बेरहामपुर, कोरापुट (ST) 

10. जम्मू कश्मीर की एक सीट पर वोटिंग शुरू हो चुकी है।

चुनावी मैदान में उतरे ये दिग्गज नेता

बता दें कि चौथे चरण में चुनावी मैदान में उतरने वाले उम्मीदवारों में से तेलंगाना के हैदराबाद से भाजपा सीट से माधवी लता, AIMIM के असदुद्दीन औवेसी, करीमनगर की सीट से बंदी संजय कुमार, लखीमपुर खीरी सीट से केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी, कन्नौज से समाजवादी पार्टी के संचालन अखिलेश यादव, बिहार के बेगुसराय सीट से गिरिराज सिंह, उजियारपुर सीट से केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, मुंगेर सीट से JDU के पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, आंध्र प्रदेश के कडपा सीट से वाईएस शर्मिला, झारखंड  के खूंटी से अर्जुन मुंडा, पश्चिम बंगाल के आसनसोल सीट से शत्रुघ्न सिन्हा, बहरामपुर से अधीर रंजन चौधरी और यूसुफ पठान का नाम शामिल है।

कुल 543 सीटों पर होंगे मतदान

subkuz.com को मिली जनकारी के अनुसार, लोकसभा चुनाव 2024 में कुल 543 सीटों पर वोटिंग हो रही है। जो सात चरणों में संपन्न होंगे। पहले चरण में 102 सीटों पर, दूसरे चरण में 88 लोकसभा सीटों पर और तीसरे चरण में 93 लोकसभा सीटों पर चुनाव हुए। बता दें कि तीसरे चरण तक 283 सीटों पर मतदान हो गया है। इसी दौरान आज 13 मई को चौथे चरण में 96 सीटों पर वोटिंग होनी है। जिसके बाद कुल 379 सीटों पर मतदान पूरे हो जाएंगे। उसके बाद बची 164 लोकसभा सीटों पर तीन चरणों में मतदान करवाया जाएगा।

Leave a comment
 

Latest News