माघ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर मनाया जाने वाला जया एकादशी व्रत धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस वर्ष जया एकादशी व्रत 8 फरवरी 2025 को रखा जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु और मां तुलसी की विधिपूर्वक पूजा करने से आर्थिक तंगी दूर होती है और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती हैं।
व्रत करने वाले श्रद्धालु प्रातः स्नान करके संकल्प लेते हैं और पूरे दिन व्रत रखकर भगवान विष्णु का ध्यान करते हैं। इस दिन दान-पुण्य करने और जरूरतमंदों की सहायता करने का भी विशेष महत्व होता है। जया एकादशी व्रत करने से न केवल पापों का नाश होता है बल्कि जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन भी होता हैं।
जया एकादशी 2025 की तारीख और शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, माघ माह के शुक्ल पक्ष की जया एकादशी तिथि का प्रारंभ 7 फरवरी 2025 को रात 09:26 बजे से हो रहा है और यह तिथि 8 फरवरी 2025 को रात 08:15 बजे समाप्त होगी। सनातन धर्म में सूर्योदय तिथि को अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है, इसलिए जया एकादशी व्रत 8 फरवरी 2025 को रखा जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु और माता तुलसी की विधिपूर्वक पूजा करने का विधान हैं।
जया एकादशी 2025 तुलसी पूजा विधि
जया एकादशी के दिन तुलसी पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु के साथ माता तुलसी की पूजा करने से जीवन में सुख-शांति और धन-समृद्धि प्राप्त होती है।
1. स्नान और संकल्प: प्रातःकाल जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ पीले वस्त्र धारण करें। भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लें।
2. भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा: भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की मूर्ति या चित्र के समक्ष दीपक जलाएं। उन्हें पुष्प, चंदन, अक्षत, फल और पंचामृत अर्पित करें।
3. तुलसी पूजा विधि: तुलसी के पास शुद्ध देसी घी का दीपक जलाएं। तुलसी के पौधे पर स्वच्छ जल अर्पित करें। मां तुलसी को सोलह श्रृंगार का सामान अर्पित करें (यदि उपलब्ध हो)। तुलसी माता की आरती करें और मिठाई व फल का भोग लगाएं।
4. तुलसी मंत्र जप: ॐ तुलस्यै नमः
5. सुख-शांति की कामना: सच्चे मन से भगवान विष्णु और तुलसी माता से परिवार में सुख-शांति और समृद्धि की कामना करें।
6. प्रसाद वितरण: आरती के बाद तुलसी माता का प्रसाद सभी घर के सदस्यों में वितरित करें।
तुलसी पूजा से प्राप्त होने वाले आध्यात्मिक लाभ
जया एकादशी पर तुलसी माता की पूजा करना अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है। इसका धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व अत्यधिक है। तुलसी पूजा करने से कई लाभ प्राप्त होते हैं, जो जीवन में सुख-समृद्धि और शांति का संचार करते हैं।
* धन और समृद्धि की प्राप्ति: तुलसी माता की पूजा से घर में धन आगमन होता है और आर्थिक तंगी समाप्त होती है।
* जीवन में खुशियों का आगमन: भगवान विष्णु और तुलसी माता की कृपा से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।
* वास्तु दोष से मुक्ति: तुलसी का पौधा घर के वास्तु दोष को दूर करने में सहायक होता है।
* नकारात्मक ऊर्जा का नाश: तुलसी की पूजा से घर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
* भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा: तुलसी पूजा से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी प्रसन्न होते हैं और परिवार पर उनकी कृपा बनी रहती है।
* मनोकामनाओं की पूर्ति: तुलसी की पूजा सच्चे मन से करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और रुके हुए कार्यों में सफलता मिलती है।