Lok Sabha Election 2024: मध्यप्रदेश में भाजपा और कांग्रेस दिखा रही अपनी ताकत, पूर्व मुख्यमंत्रियों को उतारा मैदान में, 'यात्रा' से आश

Lok Sabha Election 2024: मध्यप्रदेश में भाजपा और कांग्रेस दिखा रही अपनी ताकत, पूर्व मुख्यमंत्रियों को उतारा मैदान में, 'यात्रा' से आश
Last Updated: 06 अप्रैल 2024

लोकसभा चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश में सियासी लड़ाई रोमांचक हो गई है। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों दलों ने चुनाव में दो पूर्व मुख्यमंत्रियों पर भी  दांव खेला है। भारतीय जनता पार्टी ने शिवराज सिंह चौहान को विदिशा से और कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह को राजगढ़ से चुनाव मैदान में उतारा हैं।

भोपाल:  मध्य प्रदेश में अधिक से अधिक लोकसभा सीट जीतकर अपना गढ़ स्थापित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने चुनाव में पूरी ताकत लगा दी है। दोनों दलों ने पूर्व मुख्यमंत्रियों पर दांव खेला है। भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को विदिशा लोकसभा सीट से और कांग्रेस ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को राजगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ाने का फैसला लिया हैं. दोनों नेता अपनी पुराणी छाप छोड़ने के लिए जी-तोड़ मेहनत के साथ चुनावी अभियान में जुटे हुए हैं।

यात्रा को बनाया मुख्य हथियार

Subkuz.com की जानकारी के अनुसार राजनीति में 'यात्रा' का बहुत महत्व है और इस बात को शिवराज सिंह और दिग्विजय जैसे दिग्गज नेता भलीभाती समझते हैं। इसलिए दोनों बड़े नेता अपने क्षेत्र में लगातार एक के बाद एक यात्रा कर रहे हैं और ज्यादा से ज्यादा लोगों से संपर्क साध रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने पदयात्रा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाया है, तो वहीं शिवराज सिंह भी सड़क औऱ रेल मार्ग के सहारे अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर लोगों से मेल मिलाप कर रहे हैं।

विदिशा से रहे पांच बार सांसद

पार्टी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश की विदिशा लोकसभा सीट सभी सीटों में हाई प्रोफाइल (उच्च स्तरीय) सीट मानी जाती है। बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी भी यहां से चुनाव लड़कर जीत दर्ज कर चुके हैं। इनके अलावा पूर्व विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज भी यहां से सांसद रह चुकी हैं। खुद शिवराज सिंह चौहान मप्र के मुख्यमंत्री बनने से पहले वर्ष 1991, 1996, 1999  और साल 2004 में लोकसभा चुनाव जीताकर चार बार विदिशा से सांसद रहे हैं।

दिग्विजय कर रहे पैदलयात्रा

सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस की ओर से पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह राजगढ़ में अपनी ताल ठोंकेंगे। राज्यसभा में उनका कार्यकाल शेष होने के बावजूद भी उन्होंने राजगढ़ से चुनाव लड़ने का न्योता स्वीकार कर लिया। वह इन दोनों चुनाव प्रचार के लिए पैदल घूम-घूमकर लगातार लोगों से मेल मिलाप कर रहे हैं। उनका मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार रोडमल नागर के साथ है, जो कि पिछले दो लोकसभा चुनाव में जीत कर यहां से सांसद रह चुके है। ऐसे में राजगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस की ओर से दिग्विजय सिंह के चुनावी मैदान में उतरने से मुकाबला टक्कर का हो गया हैI

Leave a comment