Mahakal Temple Ujjain: जबलपुर के रहने वाले एक भक्त ने महाकाल को दिया अनोखा दान, कीमत सुनकर हो जाएंगे हैरान, जानें क्या हैं मामला

Mahakal Temple Ujjain: जबलपुर के रहने वाले एक भक्त ने महाकाल को दिया अनोखा दान, कीमत सुनकर हो जाएंगे हैरान, जानें क्या हैं मामला
Last Updated: 19 जून 2024

ज्योतिर्लिंगों में प्रसिद्ध बाबा महाकाल मंदिरमें हर दिन लाखों संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते को है। इनमें से कई भक्त ऐसे है जो बाबा के लिए अनोखा दान लेकर आते हैं। ऐसे ही जबलपुर के एक भक्त ने महाकाल को लाखों रूपये के आम भेट किये। इनकी कीमत एक लाख 8 हजार रुपये हैं।

उज्जैन: विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में हर दिन दर्शन के लिए देश-विदेश से सामान्य भक्तों के अलावा नेता, मंत्री और सेलिब्रिटी जैसे भक्त भी आते है। यहां पर आने वाले भक्त अपनी श्रद्धा के अनुसार दान करते हैं। दुनिया में कुछ ऐसे भक्त भी है जो बाबा के इतने दीवाने होते है कि अनोखा दान देने आते है। इसी अनोखे उपहार देने की कड़ी में एक और भक्त शामिल हो गया है, जिसने महाकाल को ऑस्ट्रेलिया की आर2 2 तथा जापान की मियाजाकी प्रजाति के दो आम भेंट किये हैं। इनकी कीमत एक लाख 8 हजार रुपये है। Subkuz.com की जानकारी के मुताबिक जबलपुर के रहने वाला संकल्प कुमार परिहार ने भगवान महाकाल को ये अनोखा उपहार भेंट किया।

महाकाल के नाम पर रखा फार्म हाउस का नाम

संकल्प कुमार परिहार ने बातचीत के दौरान मीडिया को बताया कि वे भगवान महाकाल के अनन् या सच्चे भक् हैं। परिहार ने बताया कि उन्होंने महाकाल के आशीर्वाद से ही एक फार्म हाउस बनवाया है। दस एकड़ जमीन पर फैले इस फार्म हाउस का नाम महाकाल हाइब्रिड फॉर्म रखा गया है। इस फार्म हाउस में आम के तक़रीबन डेढ़-दो हजार पेड़ हैं। यहां इस साल आम की एक दर्जन से भी अधिक किस् के पेड़ हैं।

संकल्प परिहार बताया वे हर वर्ष महाकाल मंदिर में दर्शन करने के लिए आते है और हर बार भगवान को अलग किस्म का आम अर्पित करते हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में मियाजाकी आम की कीमत लगभग दो लाख 70 हजार रुपये प्रति किलो है। तथा यह आम भगवान महाकाल की कृपा से उनके फार्म हाउस में लग रहे हैं।

Leave a comment