Nagpur News: शादी के अगले ही दिन दुल्हन हुई फरार, सात फेरों का बंधन टुटा मात्र 24 घंटे में, गिरोह का शिकार हुआ एक दूल्हा

Nagpur News: शादी के अगले ही दिन दुल्हन हुई फरार, सात फेरों का बंधन टुटा मात्र 24 घंटे में, गिरोह का शिकार हुआ एक दूल्हा
Last Updated: 02 अप्रैल 2024

महाराष्ट्र के नागपुर जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक चार सदस्यीय ऐसे गिरोह के मुंह से नकाब हटाया है, जो पैसे लेकर शादियां कराता और दूल्हे के परिवार को धोखे के जाल में फंसाकर पैसे ऐठता था।

नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर जिले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक चार सदस्यीय गिरोह के मुंह से नकाब हटाया है जो पैसे लेकर लड़कियों की शादियां कराता था और दूल्हे के परिवार को धोखे के जाल में फंसाकर पैसे ऐठता था। गिरोह का मुखिया अपनी एक महिला सदस्य को दुल्हन बनाकर लोगों के सामने पेश करता था और दल्हे के घर वालों से 50 हजार से १ लाख रुपये वसूलता था। उसके बाद दुल्हन शादी के अगले ही दिन दूल्हे के घर से रफूचक्कर हो जाती थी।

गिरोह में शामिल थे चार लोग 

पुलिस अधिकारी ने subkuz.com को मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मौदा तहसील के रहने वाले मनोहर कुमार मेश्राम ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसपर कार्रवाई करते हुए नागपुर के पारदी क्षेत्र में रहने वाले सतीश कुमार दीपक, अमित कुमार टेकाम, दो बच्चों की मां सीमा कुमारी और सोनू को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि सोनू ने दुल्हन बनकर दो फरवरी को मेश्राम के बेटे प्रवीण कुमार से शादी करके फ्रॉड किया था। सोनू ने प्रवीण से शादी की और अगले ही दिन बिना किसी को खबर लगे वहां से फरार हो गई।

शादी के बदले लिए थे 50 हजार रूपये

जानकारी के मुताबिक गिरोह की मुखियां सीमा ने प्रवीण के परिवार से शादी के बदले 50 हजार रुपये नगद लिए थे। उसके बाद दोनों की शादी करवा दी गई और शादी के अगले ही दिन सोनू बिन बताएं अचानक गायब हो गई। प्रवीण के घर वालों ने सीमा को बार-बार कॉल किया लेकिन उसने एक बार भी कॉल का रिटर्न जवाब नहीं दिया। इसके बाद उन लोगों को संदेह होने लगा की उनके साथ फरेब हुआ। मामले की शिकायत पर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सीमा और उसके गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a comment