Uttrakhand News: केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही शुरू हुई चारधाम यात्रा, छह महीने तक देवभूमि में लगा रहेगा भक्तों का रेला

Uttrakhand News: केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही शुरू हुई चारधाम यात्रा, छह महीने तक देवभूमि में लगा रहेगा भक्तों का रेला
Last Updated: 11 मई 2024

केदारनाथ धाम के कपाट शुक्रवार को खुल गए। इसके साथ यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट भी खुल गए। तृतीय केदार तुंगनाथ धाम के कपाट शुक्रवार (१० मई) दोपहर 12:15 बजे खोले जाएंगे।

देहरादून: हिमालय की चारधाम यात्रा 2024 का आगाज अक्षय तृतीया पर्व पर शुक्रवार (१० मई) को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही हो गया है। इसके साथ ही शुक्रवार को यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे। कपाट खुलने के दौरान भगवान के साक्षात दर्शन करने के लिए लगभग 15-20 हजार तीर्थयात्री गुरुवार शाम को ही गंगोत्री और केदारनाथ धाम पहुंच गए थे। इनके अलावा 30-35 हजार तीर्थयात्री विभिन्न पंडालों में ठहरे हुए हैं। कपाटोद्घाटन के लिए केदारनाथ धाम की 21 क्विंटल, गंगोत्री धाम को 20 क्विंटल और यमुनोत्री धाम की 11 क्विंटल फूलों से भव्य सुंदर सजावट की गई हैं।

तुंगनाथ धाम के कपाट भी खोले जाएंगे आज

Subkuz.com को प्राप्त जानकरी के अनुसार अक्षय तृतीय के शुभ अवसर पर तीसरे केदार तुंगनाथ धाम के कपाट भी शुक्रवार दोपहर 12:10 बजे खोले जाएंगे। पुजारी ने बताया कि सबसे पहले सुबह 7:10 बजे केदारनाथ धाम के कपाट खोले गए थे। उसके बाद चारधाम में प्रथम यमुनोत्री धाम के कपाट सुबह 10:22 बजे और गंगोत्री धाम के कपाट दोपहर 12:23 बजे खोले जाएंगे। कपाट खुलने के साथ ही चार धाम यात्रा को भी आगाज कर दिया गया हैं।

कपाट खुलने का शुभ समय

* यमुनोत्री धाम के कपट खुले सुबह 10:25 बजे।

* गंगोत्री धाम के कपाट दोपहर 12:20 बजे खुलेंगे।

* केदारनाथ धाम के कपाट सुबह 7:10 बजे खुले।

Leave a comment