Delhi: सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पत्नी सुनीता ने संभाला मोर्चा, दिल्ली में लोकसभा सीट पर करेंगी रोड शो

Delhi: सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पत्नी सुनीता ने संभाला मोर्चा, दिल्ली में लोकसभा सीट पर करेंगी रोड शो
Last Updated: 26 अप्रैल 2024

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने चुनावों का मोर्चा संभाला। इसकी शुरुआत में कल 27 अप्रैल को वह पूर्वी दिल्ली में रोड शो करेंगी।

Lok Sabha Election: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल शनिवार (27 अप्रैल) से लोकसभा चुनाव प्रचार का मोर्चा संभालेंगी। दिल्ली मंत्री और AAP नेता आतिशी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सुनीता केजरीवाल सबसे पहले पूर्वी दिल्ली पहुंच कर रोड शो करेंगी।

बता दें, पूर्वी दिल्ली से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में कुलदीप कुमार मैदान में उतरे हैं। इससे पहले सुनीता केजरीवाल वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सीएम केजरीवाल का संदेश पढ़ती थीं। उन्होंने वहीं रामलीला मैदान में रैली को भी संबोधित किया था। इसके बाद उन्होंने रांची में भी I.N.D.I.A. रैली को संबोधित किया था।

पूर्वी दिल्ली में रोड शो: 27 अप्रैल

दिल्ली की AAP नेता आतिशी ने कहा, "अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल लोकसभा चुनाव के मैदान में उनकी जगह चुनावी मोर्चा संभालेंगी और AAP उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगी। इसके लिए वह कल 27 अप्रैल को पूर्वी दिल्ली में रोड शो भी करेंगी। शेड्यूल के मुताबिक फिर वह 28 अप्रैल को पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में रोड शो करेंगी। बता दें कि सुनीता केजरीवाल चुनावों के बीच पंजाब, हरियाणा और गुजरात का भी दौरा करेंगी।"

सुनीता का स्टार प्रचारक की लिस्ट में नाम

subkuz.com को मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। इसके बाद यह सवाल उठने लगे कि आखिर दिल्ली में आप की ओर से लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार का जिम्मा कौन संभालेगा? बता दें कि फिर सीएम के जेल जाने की बदली परिस्थितियों में सुनीता केजरीवाल की भूमिका सामने आई है। वहीं चुनावों के साथ आम आदमी पार्टी ने सुनीता को गुजरात के लिए जारी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में भी जगह दी थी। उनका नाम इस लिस्ट में अरविंद केजरीवाल के बाद बताया गया था।

Leave a comment
 

Latest Columbus News