आगरा में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मंगलवार सुबह से आसमान में घने बादल छाए रहने के कारण लोगों को भीषण गर्मी और उमस से काफी राहत मिली। तेज धूप की जगह बादलों की मौजूदगी से वातावरण सुहावना हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, शहर के अधिकतम तापमान में 4.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे पिछले कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी का असर काफी कम हो गया है।









