Air India-Boeing डील! चीन के इनकार के बाद भारत खरीदेगा 10 नए विमान, जानें वजह

Air India : चीन के इंकार के बाद Boeing ने Air India को 10 विमान ऑफर किए। बातचीत जारी, एयर इंडिया एक्सप्रेस के लिए 737 MAX जेट की हो सकती है खरीदारी।

यूएस-चीन टैरिफ वॉर के चलते Boeing के 737 MAX जेट की डिलीवरी चीन ने रोकी, अब Air India इन्हें खरीदने की तैयारी में, बातचीत शुरुआती स्तर पर जारी।

Air India-Boeing: अमेरिका और चीन के बीच जारी टैरिफ वॉर (Tariff War) का सीधा फायदा अब भारत को मिलता दिख रहा है। अमेरिकी विमान निर्माता कंपनी Boeing ने बुधवार को कहा कि चीन के क्लाइंट्स ने डिलीवरी लेने से इनकार कर दिया है। इसके बाद अब Boeing इन विमानों को अन्य संभावित खरीदारों को बेचने की तैयारी में है — और इसमें सबसे आगे है भारत की सरकारी एयरलाइन Air India।

10 Boeing 737 MAX विमानों की खरीद पर बातचीत

Air India-Boeing डील! चीन के इनकार के बाद भारत खरीदेगा 10 नए विमान, जानें वजह

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, Air India लगभग 10 Boeing 737 MAX विमान खरीदने के लिए बातचीत कर रही है। इन विमानों का इस्तेमाल Air India Express के बेड़े को मजबूत करने के लिए किया जाएगा। बता दें, Air India Express पहले ही करीब 100 विमानों के साथ अपनी सेवाएं दे रही है।

क्यों है यह डील खास?

Air India को अपने नेटवर्क विस्तार के लिए नए विमानों की जरूरत है। Boeing के ये विमान पहले चीन की एक एयरलाइन के लिए बनाए गए थे, लेकिन अब वो डिलीवरी नहीं लेंगी। ऐसे में Boeing इन्हें जल्दी डिलीवर कर सकती है — जो किसी भी एयरलाइन के लिए फायदेमंद डील होती है।

Air India-Boeing डील! चीन के इनकार के बाद भारत खरीदेगा 10 नए विमान, जानें वजह

एक सूत्र ने कहा कि, "Air India ने इसमें गहरी दिलचस्पी दिखाई है। अगर बातचीत सफल रही, तो साल के अंत तक ये विमान बेड़े में शामिल हो सकते हैं।"

Customized विमानों में होगा बदलाव

इन विमानों की केबिन फिटिंग्स (Cabin Fittings) और सीटिंग अरेंजमेंट चीन के लिए बनी थी, इसलिए Air India के ऑपरेशनल स्टैंडर्ड्स के अनुसार इन्हें मॉडिफाई किया जाएगा। इसके बाद ही फाइनल कीमत और डिलीवरी टाइमलाइन तय की जाएगी।

टैरिफ वॉर से बदले हालात

गौरतलब है कि अमेरिका और चीन ने एक-दूसरे के प्रोडक्ट्स पर भारी टैरिफ लगाया है, जिससे दो देशों के व्यापारिक संबंधों में तनाव बढ़ गया है। इसका असर कई ग्लोबल डील्स पर पड़ रहा है — लेकिन भारत जैसे देशों के लिए यह एक अवसर बन सकता है।

Leave a comment