अम्बाला: भारतीय सेना में अग्निवीर के लिए 8 फरवरी से होगा रजिस्ट्रेशन

हरियाणा हिंदी न्यूज़ , राजस्थान हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़ , इंडिया न्यूज़, राजनितिक न्यूज़, हरियाणा लेटेस्ट हिंदी न्यूज़ , अम्बाला हिंदी न्यूज़ , चंडीगढ़ हिंदी न्यूज़

अम्बाला: भारतीय सेना में अग्निवीर के लिए 8 फरवरी से होगा रजिस्ट्रेशन 

भरतीय सेना अग्निवीर योजना के तहत वर्ष 2024-25 के लिए सेना में भर्ती होने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. भर्ती निदेशक कर्नल बीएस बिष्ट ने बताया कि हरियाणा के 6 जिलें कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, पंचकूला, यमुना नगर और अम्बाला के साथ केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के पुरुष अभ्यर्थियों तथा दिल्ली, हिमाचल, हरियाणा और चंडीगढ़ की महिला अभ्यार्थीं 8 फरवरी से 21 मार्च तक ऑनलाइन पंजीकरण (Registration) कर सकते हैं।

सेना भर्ती प्रक्रिया में बड़े बदलाव

Subkuz.com के अनुसार अग्निवीर रैली पुरुष वर्ग में सामान्य कर्तव्य (General Duties), तकनीकी (Technical), लिपिक/स्टोर कीपर तकनीकी (Clerk/Store Keeper Technical) और ट्रेडमैन  तथा महिला वर्ग में महिला मिलिट्री पुलिस के लिए आयोजित की जाएगी। अग्निवीर तकनीकी पदों के लिए चयनित विषयों के लिए आईटीआई (ITI) पास उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।  

जानकरी के अनुसार भर्ती निदेशक कर्नल बिष्ट ने बताया कि अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है. जिसमें पहले चरण में ऑनलाइन एग्जाम का आयोजन किया जाएगा तथा दूसरे चरण में ऑनलाइन एग्जाम में मेरिट में आने वाले अभ्यर्थियों को भर्ती रैली में शामिल होने के लिए बुलाया आएगा।

अग्निवीर भर्ती के लिए योग्य अभ्यार्थी www.joinindian.nic.in  बेबसाइट पर पंजीकरण (Registration) करवा सकते हैं।    

 

Leave a comment