Amelia Earhart Birthday: अटलांटिक महासागर के पार अकेले उड़ान भरने वाली पहली महिला एविएटर थी अमेलिया, जानिए इस महान महिला पायलट के बारे में

इंडिया हिंदी न्यूज़, स्टॉक मार्केट, अमेरिका हिंदी न्यूज़, देश की खबर, राजस्थान हिंदी न्यूज़, इंडिया न्यूज़, चीन हिंदी न्यूज़, वर्ल्ड न्यूज़, हरियाणा न्यूज़, न्यूज़

Amelia Earhart Birthday: अटलांटिक महासागर के पार अकेले उड़ान भरने वाली पहली महिला एविएटर थी अमेलिया, जानिए इस महान महिला पायलट के बारे में

अटलांटिक महासागर को अकेले पार करने वाली पहली महिला पायलट अमेलिया इयरहार्ट (Amelia Earhart) का आज जन्म दिन हैं. इनका जन्म 24 जुलाई 1897 को अमेरिका के कान्सास में हुआ था। साहसी और आजाद विचारों वाली इस लड़की ने जीवन में कुछ ऐसा कर दिखाया जो एविएशन के क्षेत्र में आने वाली हर महिला के लिए प्रेरणा स्रोत बन गया।

Amelia Earhart Birthday: अटलांटिक महासागर के पार अकेले उड़ान भरने वाली पहली महिला एविएटर थी अमेलिया, जानिए इस महान महिला पायलट के बारे में

आर्टिकल: बतौर पायलट अमेलिया इयरहार्ट ने अपनी ऐतिहासिक उड़ान साल 1932 में कनाडा के न्यूफ़ाउंडलैंड से भरी। आखिर किसे पता था कि उनकी यह उड़ान एक नया कीर्तिमान स्थापित कर देगी। कनाडा से आयरलैंड तक की इस उड़ान को पूरा करने में उन्हें 14 घंटे 56 मिनट का समय लगा था। इस तरह वह अटलांटिक महासागर को पार करने वाली पहली महिला पायलट बनीं।

अमेलिया एविएशन के क्षेत्र में महिलाओं के लिए बनीं मिसाल

Amelia Earhart Birthday: अटलांटिक महासागर के पार अकेले उड़ान भरने वाली पहली महिला एविएटर थी अमेलिया, जानिए इस महान महिला पायलट के बारे में

विज्ञान में खास दिलचस्पी रखने वाली अमेलिया इयरहार्ट का जन्म 24 जुलाई 1897 को अमेरिका के कान्सास में हुआ था। अमेलिया का पूरा नाम अमेलिया मैरी इयरहार्ट था। बचपन से ही अमेलिया एक बहादुर और खुले विचार रखने वाली लड़की थीं और उनकी इसी खूबी ने उन्हें लाखों-करोड़ों महिलाओं के लिए प्रेरणा का एक स्रोत बना दिया।

बता दें अमेलिया इयरहार्ट ने दूसरी महिलाओं को भी एविएशन के क्षेत्र में आने के लिए बहुत ज्यादा प्रेरित किया था। जानकारी के मुताबिक साल 1929 में उन्होंने महिला पायलटों के लिए एक संस्था की स्थापना भी की, जिसे नाइंटी-नाइन के नाम से जाना गया था। वह इस संस्था की पहली अध्यक्ष बनीं और साथ ही, नेशनल वुमेंस पार्टी की सदस्य भी थीं। इसके अलावा उन्होंने कपड़ों के एक ब्रांड की भी शुरुआत की, जिसका मकसद कामकाजी महिलाओं को बढ़ावा देना था।

अमेलिया ने इस दिन भरी आखरी उड़ान

Amelia Earhart Birthday: अटलांटिक महासागर के पार अकेले उड़ान भरने वाली पहली महिला एविएटर थी अमेलिया, जानिए इस महान महिला पायलट के बारे में

बता दें साल 1937 में दुनिया की जल यात्रा पर निकली अमेलिया ने साथी पायलट फ्रेड नूनन के साथ एक उड़ान भरी थी, लेकिन जब वे प्रशांत महासागर को पार कर रहे थे, तभी मध्य प्रशांत महासागर के ऊपर उनका विमान रहस्यमय तरीके से गायब हो गया, जिसे काफी खोजबीन के बाद भी ढूंढा नहीं जा सका था। यह कहना गलत नहीं होगा कि अमेलिया ने एविएशन के क्षेत्र में महिलाओं के लिए नए रास्ते खोले और उनके लिए प्रेरणा स्रोत बनी।

 

 

Leave a comment