अमेरिका में विमान दुर्घटना! यात्रियों से भरे प्‍लेन की हेलीकॉप्‍टर से टक्कर, नदी में गिरने के बाद बचाव कार्य शुरू

वाशिंगटन डीसी में कनाडा एयर का विमान हेलीकॉप्टर से टकराकर पोटोमैक नदी में गिरा। विमान में 60 यात्री थे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।वाशिंगटन डीसी में कनाडा एयर

वाशिंगटन डीसी में कनाडा एयर का विमान हेलीकॉप्टर से टकराकर पोटोमैक नदी में गिरा। विमान में 60 यात्री थे। घटना के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

America: अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में एक विमान और हेलीकॉप्टर के बीच टक्कर की खबर सामने आई है। यह हादसा व्हाइट हाउस के पास स्थित पोटोमैक नदी के निकट हुआ।

विमान की पहचान 

बताया जा रहा है कि यह विमान अमेरिकी शहर कंसास सिटी से वाशिंगटन आ रहा था और कनाडा एयर का था। दुर्घटना के समय विमान में लगभग 60 यात्री सवार थे। विमान ने रीगन एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान अमेरिकी सेना के ब्लैकहॉक (H-60) हेलीकॉप्टर से टक्कर मारी, जिसके बाद विमान पोटोमैक नदी में गिर गया।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

अमेरिका में विमान दुर्घटना! यात्रियों से भरे प्‍लेन की हेलीकॉप्‍टर से टक्कर, नदी में गिरने के बाद बचाव कार्य शुरू

दुर्घटना के बाद से पोटोमैक नदी में खोज और बचाव अभियान चल रहा है। अमेरिकी सेना और अन्य संबंधित एजेंसियां घटनास्थल पर बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। हालांकि, दुर्घटना में कितनी मौतें हुई हैं, इसका स्पष्ट विवरण अभी तक सामने नहीं आया है, लेकिन टेक्सास के सीनेटर टेड क्रूज ने सोशल मीडिया पर कहा कि "हम जानते हैं कि मौतें हुई हैं।"

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

घटना के बाद सभी उड़ानों पर रोक लगा दी गई थी। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें विमान को टक्कर के बाद आग का गोला बनते हुए देखा जा सकता है। आसमान में चिंगारी फूटते हुए भी दिखाई देती है, जो घटना की भयावहता को दर्शाती है।

उपराष्ट्रपति की प्रतिक्रिया

अमेरिका में विमान दुर्घटना! यात्रियों से भरे प्‍लेन की हेलीकॉप्‍टर से टक्कर, नदी में गिरने के बाद बचाव कार्य शुरू

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी इस घटना पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, "हम स्थिति पर नजर रख रहे हैं, फिलहाल बेहतरी की उम्मीद करते हैं।"

एयरलाइन कंपनी का बयान

एयरलाइन कंपनी ने बयान जारी कर कहा कि PSA द्वारा ऑपरेटेड अमेरिकन ईगल फ्लाइट 5342 विमान कंसास से वाशिंगटन रीगन नेशनल एयरपोर्ट आ रहा था, जब यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सेना के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि दुर्घटना में उनका एक हेलीकॉप्टर भी शामिल था। अमेरिकन एयरलाइंस की वेबसाइट के अनुसार, यह विमान अधिकतम 65 यात्रियों को ले जा सकता है।

Leave a comment