Avadh Ojha को मनीष सिसोदिया की सीट से बनाया गया उम्मीदवार, 2 दिसंबर को ज्वाइन की थी AAP

आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपनी दूसरी सूची जारी की है, जिसमें शिक्षक अवध ओझा को मनीष सिसोदिया की सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है, जिसमें हाल ही में पार्टी से जुड़े शिक्षक अवध ओझा का नाम भी शामिल है। उन्हें मनीष सिसोदिया की सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। 

Avadh Ojha: AAP ने सोमवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी की है। इस सूची में शिक्षक अवध ओझा का नाम भी शामिल है, जो हाल ही में पार्टी से जुड़े हैं। उन्हें पटपड़गंज की सीट से मनीष सिसोदिया के स्थान पर उम्मीदवार बनाया गया है। ओझा का कहना है कि वह शिक्षा की दिशा में सिसोदिया की योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए अपना सब कुछ समर्पित करेंगे।

अवध ओझा का बयान

Avadh Ojha को मनीष सिसोदिया की सीट से बनाया गया उम्मीदवार, 2 दिसंबर को ज्वाइन की थी AAP

AAP में शामिल होने के बाद टिकट मिलने पर अवध ओझा (Avadh Ojha) का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, "मैं आभार प्रकट करता हूं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी का, जिन्होंने मुझ जैसे सामान्य शिक्षक पर भरोसा किया और मौका दिया। पटपड़गंज से सिसोदिया जी का शिक्षा संकल्प जारी रहेगा।"

मनीष सिसोदिया और अवध ओझा यहां से लड़ेंगे चुनाव

Avadh Ojha को मनीष सिसोदिया की सीट से बनाया गया उम्मीदवार, 2 दिसंबर को ज्वाइन की थी AAP

पूर्व उपमुख्यमंत्री और आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया अब जंगपुरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। वह अब तक पटपड़गंज से चुनाव लड़ते आए थे, और यहां से तीन बार विधायक चुने गए थे। अब पटपड़गंज विधानसभा से AAP ने अवध ओझा को टिकट दिया है।

दो दिसंबर को आप में हुए थे शामिल

Avadh Ojha को मनीष सिसोदिया की सीट से बनाया गया उम्मीदवार, 2 दिसंबर को ज्वाइन की थी AAP

अवध ओझा एक सप्ताह पहले यानी दो दिसंबर को आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हुए थे। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया था। ओझा ने उसी दिन विधानसभा चुनाव में आप के टिकट से उतरने के संकेत दे दिए थे।

पार्टी के आदेश का पालन करेंगे अवध ओझा

AAP में शामिल होने के बाद अवध ओझा ने कहा था कि अब वह पार्टी का आदेश मानेंगे और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए काम से प्रभावित होकर आप में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा, "मेरा यही कहना है कि शिक्षा शेरनी का वह दूध है, जो पिएगा वो दहाड़ेगा।"

Leave a comment