Ayodhya Ram Mandir: श्री रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंचे रिकॉर्ड तोड़ श्रदालु, 6 महीने में वाराणसी को छोड़ा पीछे, पढ़ें पूरी जानकारी

श्री रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंचे रिकॉर्ड तोड़ श्रदालु, 6 महीने में वाराणसी को छोड़ा पीछे, पढ़ें पूरी जानकारी, इंडिया हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़

श्री रामलला के दर्शन करने के लिए जनवरी से जून के बीच लगभग 11 करोड़ श्रद्धालुओं ने अयोध्या की यात्रा की है। पर्यटन विभाग ने इस सिलसिले में उत्तर प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर आए पर्यटकों की संख्या की जानकारी दी है। इसके अनुसार, राज्य में 32.98 करोड़ पर्यटकों की आमद हुई है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 19.60 करोड़ पर्यटक आए थे।

Ayodhya Ram Mandir: श्री रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंचे रिकॉर्ड तोड़ श्रदालु, 6 महीने में वाराणसी को छोड़ा पीछे, पढ़ें पूरी जानकारी

उत्तर प्रदेश: जनवरी से जून के बीच श्री रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या ने 11 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं का स्वागत किया है! यह उत्तर प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र में एक अभूतपूर्व वृद्धि को दर्शाता है, जिसमें अकेले अयोध्या में 10.99 करोड़ पर्यटक पहुँचे हैं। वाराणसी, प्रयागराज, मथुरा और आगरा जैसे अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों ने भी इस दौरान पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि देखी है। श्री रामलला के दर्शन के साथ अयोध्या ने एक बार फिर से देश के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों में अपना स्थान मजबूत किया हैं।

भारत में पर्यटन की हुई वृद्धि

Ayodhya Ram Mandir: श्री रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंचे रिकॉर्ड तोड़ श्रदालु, 6 महीने में वाराणसी को छोड़ा पीछे, पढ़ें पूरी जानकारी

इस वर्ष के पहले छह महीनों में आगरा और वाराणसी सबसे लोकप्रिय स्थान रहा है. भारत में पर्यटकों की संख्या में पिछले वर्ष की तुलना में 13.38 करोड़ की उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। इसमें 32.87 करोड़ घरेलू और 10.36 लाख विदेशी पर्यटक शामिल हैं। विदेशी पर्यटकों ने आगरा और वाराणसी को सबसे ज्यादा पसंद किया है, जिसमें आगरा में 7.03 लाख और वाराणसी में 1.33 लाख पर्यटकों ने यात्रा की। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि प्रदेश में हाल के वर्षों में पर्यटन का तेजी से विकास हुआ है। इस वर्ष अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्री रामलला के विराजमान होने के बाद पर्यटकों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई हैं।

जनवरी से जून के बीच में, सबसे अधिक 10.99 करोड़ पर्यटक अयोध्या पहुँचे, जिसमें 2,851 विदेशी पर्यटक भी शामिल थे। वाराणसी में 4.61 करोड़ पर्यटकों का आगमन हुआ, जिसमें 1.33 लाख विदेशी पर्यटक शामिल थे। प्रयागराज में 4.53 करोड़ पर्यटकों ने यात्रा की, जिसमें 3,668 विदेशी पर्यटक शामिल थे। इसके अलावा, 49,619 विदेशी पर्यटकों सहित 3.07 करोड़ पर्यटकों ने मथुरा का दौरा किया। पर्यटन में इस उल्लेखनीय वृद्धि से न केवल पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा बल्कि रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। यह देश के आर्थिक विकास में भी योगदान देगा।

पर्यटकों की संख्या के लिए किया सर्वेक्षण

Ayodhya Ram Mandir: श्री रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंचे रिकॉर्ड तोड़ श्रदालु, 6 महीने में वाराणसी को छोड़ा पीछे, पढ़ें पूरी जानकारी

जानकारी के मुताबिक 76.88 लाख पर्यटकों ने ताज महल के दर्शन के लिए आगरा का दौरा किया है। इसी प्रकार लखनऊ घूमने वाले पर्यटकों की संख्या 35.14 लाख रही है, जिनमें 7,108 विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष 48 करोड़ पर्यटकों ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया था। इस वर्ष पर्यटकों की संख्या 60 करोड़ से ज्यादा होने की संभावना जताई जा रही है। विभाग की ओर से पर्यटकों की सही संख्या की जानकारी प्राप्त करने के लिए सर्वेक्षण कराने की व्यवस्था भी की गई हैं।

Leave a comment