Bangladesh Protest: शेख हसीना ने सत्ता को कहा अलविदा, बांग्लादेश में सेना बनवाएगी अंतरिम सरकार

Bangladesh Protest: शेख हसीना ने सत्ता को कहा अलविदा, बांग्लादेश में सेना बनवाएगी अंतरिम सरकार, शेख हसीना ने सत्ता को कहा अलविदा, बांग्लादेश में अंतरिम सरकार

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री (PM Sheikh Hasina) ने देश में जारी हिंसा और आंदोलन के बीच सोमवार को अपने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देते हुए देश छोड़ दिया है। इसी बीच विरोधी प्रदर्शनकारियों ने नियंत्रण अपने हाथ में लिया और बांग्लादेश में अंतरिम सरकार बनाने फैसला लिया गया है।

Bangladesh Protest: शेख हसीना ने सत्ता को कहा अलविदा, बांग्लादेश में सेना बनवाएगी अंतरिम सरकार

Bangladesh: सरकारी नौकरियों में आरक्षण को लेकर शुरू हुए छात्र आंदोलन, हिंसक प्रदर्शन में तब्दील के बाद बांग्लादेश में जमकर हंगामा हो रहा है। इसी बीच यह हिंसा शेख हसीना की सरकार के पतन तक पहुँच गई है। खबरों के मुताबिक, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री (PM Sheikh Hasina) ने सोमवार यानि 5 अगस्त को अपने पद से इस्तीफा देकर देश छोड़ कर चली गई है। ऐसे में प्रदर्शनकारियों ने राजधानी ढाका पर कब्जा कर लिया और भारी तोड़फोड़-आगजनी की गई।

Bangladesh Protest: शेख हसीना ने सत्ता को कहा अलविदा, बांग्लादेश में सेना बनवाएगी अंतरिम सरकार

बांग्लादेश की संसद आज होगी भंग

मिली जानकारी के अनुसार, बांग्लादेशी में बढ़ती हिंसा के साथ आज संसद भी भंग होने वाली है। एक दिन पहले ही (5 August) शेख हसीना ने इस्तीफा देकर देश छोड़ दिया था और बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शनों के बीच सेना ने सम्पूर्ण सत्ता का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया है।

सैन्य समर्थित कार्यवाहक की बैठक

इस दौरान बांग्लादेश के राष्ट्रपति (Mohammad Shahabuddin) ने कल (4 August) देर शाम सैन्य समर्थित कार्यवाहक सरकार के गठन को लेकर विचार विमर्श के लिए एक विशेष बैठक की अध्यक्षता की। फ़िलहाल, बांग्लादेश में राजनीतिक संकट और बड़े पैमाने पर असंतोष फैला हुआ है। इस समय मौजूदा सरकार अपने कर्तव्यों को सही ढंग से निभाने में असमर्थ है। इसके लिए राष्ट्रपति शाहबुद्दीन ने यह फैसला लिया।

Bangladesh Protest: शेख हसीना ने सत्ता को कहा अलविदा, बांग्लादेश में सेना बनवाएगी अंतरिम सरकार

बैठक में विपक्षी पार्टियों के नेता हुए शामिल

बांग्लादेश के राष्ट्रपति की अध्यक्षता में आयोजित की गई बैठक में सेना प्रमुख जनरल वकार-उज-जमान, नौसेना और वायुसेना के प्रमुख अधिकारी तथा BNP और जमात-ए-इस्लामी पार्टी सहित कई विपक्षी दलों के शीर्ष नेता शामिल हुए।

बैठक के दौरान राष्ट्रपति (Mohammad Shahabuddin) ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री और प्रमुख विपक्षी नेता खालिदा जिया को भी रिहा करने का आदेश दिया, जबकि उनकी कट्टर प्रतिद्वंद्वी रही शेख हसीना को पद से हटा दिया था।

इसी बीच सेना प्रमुख जनरल वाकर-उज-जमान (Waker-Uz-Zaman) ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कल घोषणा की है कि, शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है और 6 अगस्त को सेना अंतरिम सरकार का गठन करेगी।

देश की बिगड़ी सियासत: जनराक वाकर

Bangladesh Protest: शेख हसीना ने सत्ता को कहा अलविदा, बांग्लादेश में सेना बनवाएगी अंतरिम सरकार

जनरल वाकर ने अपने संबोधन में कहा कि, इस हिंसक आंदोलन से देश की अर्थव्यवस्था और सियासत को बहुत नुकसान पहुंचा है, इसमें कई लोगों की मौत भी हुई हैं - लेकिन अब हिंसा को रोकने का समय आ गया है।

हसीना को 45 मिनट का दिया था अल्टीमेज

जानकारी के अनुसार, बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान की बेटी ने शेख हसीना को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए केवल 45 मिनट का अल्टीमेटम सौंपा था।

Bangladesh Protest: शेख हसीना ने सत्ता को कहा अलविदा, बांग्लादेश में सेना बनवाएगी अंतरिम सरकार

इस्तीफे के बाद भारत के लिए रवाना

बता दें कि 2024 की शुरुआत में शेख हसीना ने प्रधानमंत्री के रूप में अपना 5वां कार्यकाल शुरू किया था। हिंसा के कारण इस्तीफा देने के बाद वह एक सैन्य विमान में राज्य की राजधानी ढाका से भारत के लिए रवाना हुईं थी। शेख हसीना ने दिल्ली से करीब 30 किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हिंडन एयरफोर्स बेस पर देर शाम को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात की। इसी बीच मिली जानकारी के अनुसार शेख हसीना लन्दन के लिए रवाना हो सकती है, जहां से उन्होंने राजनितिक शरण की मांग की है।

Bangladesh Protest: शेख हसीना ने सत्ता को कहा अलविदा, बांग्लादेश में सेना बनवाएगी अंतरिम सरकार

अंतरिम सरकार बनाने का निर्णय

जानकारी के अनुसार इस बैठक में अंतरिम सरकार के गठन का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही देश में कानून व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सभी से धैर्य व सहनशीलता बरतने का अनुरोध किया और हिंसक गतिविधियों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने का भी फैसला लिया गया। इसके अलावा आंदोलन के दौरान हुए गिरफ्तार सभी लोगों को रिहा करने का एलान भी किया गया है।

 

 

 

 

Leave a comment