Bank Holiday: पश्चिम बंगाल में 9 मई से लगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, जानिए वजह और छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holiday: रवींद्रनाथ टैगोर जयंती के कारण पश्चिम बंगाल में 9 मई से लगातार 3 दिन बैंक बंद रहेंगे। जानें मई 2025 की बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट और वजह।

9 मई शुक्रवार को रवींद्रनाथ टैगोर जयंती के अवसर पर पश्चिम बंगाल में सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहेंगे। इस महीने और भी कई छुट्टियां हैं, ऐसे में ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं का लाभ लें।

Bank Holiday: अगर आप पश्चिम बंगाल में रहते हैं और बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने का सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। मई 2025 में पश्चिम बंगाल के लोगों को 9 मई से लगातार तीन दिन बैंकिंग सेवाओं में रुकावट का सामना करना पड़ेगा। राज्य में रवींद्रनाथ टैगोर जयंती, दूसरा शनिवार और रविवार के चलते 9 से 11 मई तक लगातार तीन दिन बैंक बंद रहेंगे।

क्यों बंद रहेंगे बैंक?

9 मई शुक्रवार को महान कवि और नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती है। यह दिन पश्चिम बंगाल में एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक अवसर होता है और राज्य सरकार ने इसे सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इसलिए इस दिन राज्य के सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल-कॉलेज और बैंक पूरी तरह बंद रहेंगे।

इसके बाद 10 मई को दूसरा शनिवार और 11 मई को रविवार होने के कारण पूरे राज्य में बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। आरबीआई की गाइडलाइन के अनुसार हर दूसरे और चौथे शनिवार तथा रविवार को बैंक नहीं खुलते।

मई 2025 में कुल कितने दिन रहेंगे बैंक बंद?

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की हॉलिडे लिस्ट के अनुसार मई 2025 में देश के अलग-अलग राज्यों में 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसमें राज्यीय छुट्टियां, सप्ताहांत और त्योहार शामिल हैं।

Bank Holiday: पश्चिम बंगाल में 9 मई से लगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, जानिए वजह और छुट्टियों की पूरी लिस्ट

छुट्टियों की प्रमुख तारीखें:

9 मई (शुक्रवार) – रवींद्रनाथ टैगोर जयंती (पश्चिम बंगाल में अवकाश)

10 मई (शनिवार) – दूसरा शनिवार

11 मई (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश

12 मई (सोमवार) – बुद्ध पूर्णिमा (दिल्ली, कोलकाता, मुंबई समेत कई शहरों में बैंक बंद)

16 मई (शुक्रवार) – राज्य दिवस (गंगटोक में छुट्टी)

26 मई (सोमवार) – काजी नजरुल इस्लाम जयंती (अगरतला में अवकाश)

29 मई (गुरुवार) – महाराणा प्रताप जयंती (शिमला में अवकाश)

ऑनलाइन बैंकिंग का विकल्प

अगर आपके शहर में बैंक बंद रहते हैं, तो आप परेशान न हों। आज के समय में लगभग सभी बैंक डिजिटल सेवाएं प्रदान करते हैं। आप मोबाइल बैंकिंग या इंटरनेट बैंकिंग के जरिए यूपीआई से पैसे भेज सकते हैं, बिल भर सकते हैं, फिक्स्ड डिपॉजिट कर सकते हैं और अन्य जरूरी काम भी कर सकते हैं।

Leave a comment