Bhagalpur News: भागलपुर को मिलेगा औद्योगिक और स्वास्थ्य क्षेत्र में नई उड़ान, PPP मोड पर विकसित होगा इंडस्ट्रियल सर्किल

भागलपुर में औद्योगिक और स्वास्थ्य क्षेत्र में नई उड़ान भरने की तैयारी, इंडस्ट्रियल सर्किल को PPP मोड पर विकसित किया जाएगा। शहर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

बिहार के भागलपुर जिले में औद्योगिक और स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में दो बड़ी पहल शुरू की गई हैं। इनसे न केवल जिले में उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय लोगों को रोजगार और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।

औद्योगिक सर्किल को PPP मोड पर किया जाएगा विकसित

बिहार राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड (बीसीआईडीसीएल) की इकाई को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मोड पर विकसित करने की योजना बनाई गई है। इसके लिए बिहार स्पन सिल्क मिल, बहादुरपुर की जमीन को कमर्शियल रेट पर उपलब्ध कराने का प्रस्ताव दिया गया है। इस संबंध में बीसीआईडीसीएल के प्रबंध निदेशक ने भागलपुर के अनुमंडल अधिकारी (एसडीओ) को पत्र भेजा हैं।

Bhagalpur News: भागलपुर को मिलेगा औद्योगिक और स्वास्थ्य क्षेत्र में नई उड़ान, PPP मोड पर विकसित होगा इंडस्ट्रियल सर्किल

इस कदम से भागलपुर में नए उद्योगों की स्थापना होगी, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। साथ ही, व्यापारिक गतिविधियों में वृद्धि होने से जिले की अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी।

ईएसआईसी अस्पताल निर्माण के लिए भूमि की मांग

भागलपुर में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) अस्पताल के निर्माण की योजना भी बनाई गई है। इसके लिए श्रम संसाधन विभाग के सचिव दीपक आनंद ने भागलपुर के जिला अधिकारी को पत्र भेजकर भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। पहले ईएसआईसी अस्पताल के लिए सबौर मौजा में जमीन चिन्हित की गई थी, लेकिन वह क्षेत्र निम्न भूमि (लो-लाइंग एरिया) होने के कारण अनुकूल नहीं पाया गया। 

Bhagalpur News: भागलपुर को मिलेगा औद्योगिक और स्वास्थ्य क्षेत्र में नई उड़ान, PPP मोड पर विकसित होगा इंडस्ट्रियल सर्किल

अब विभाग ने विवाद रहित और अतिक्रमण मुक्त 5.5 एकड़ भूमि की मांग की है, जो सुगम मार्ग से जुड़ी हो और जहां से हाई-वोल्टेज ट्रांसमिशन लाइन न गुजरती हो।

स्वास्थ्य और औद्योगिक विकास को मिलेगा नया आयाम

उपयुक्त भूमि मिलने के बाद कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल, औषधालय और शाखा कार्यालय की स्थापना की जाएगी। यह अस्पताल न केवल उद्योगों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए वरदान साबित होगा, बल्कि आम नागरिकों को भी बेहतर चिकित्सा सेवाएं प्रदान करेगा। इन दोनों महत्वपूर्ण परियोजनाओं के पूरा होने से भागलपुर जिले का औद्योगिक और स्वास्थ्य ढांचा मजबूत होगा, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार और स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा। सरकार और प्रशासन की यह पहल जिले के विकास को नई दिशा और गति देने के लिए एक अहम कदम साबित होगी।

Leave a comment