भारत-EU फ्री ट्रेड डील पर ट्रंप के सांसद का बड़ा बयान, कहा– 'भारत सबसे बड़ा फायदा उठा रहा है'

अमेरिकी सांसद जेमिसन ग्रीर ने भारत-EU फ्री ट्रेड डील पर कहा कि भारत सबसे बड़ा लाभ उठा रहा है। डील से टेक्सटाइल, फार्मा और ऑटो सेक्टर को फायदा होगा।
भारत-EU फ्री ट्रेड डील पर ट्रंप के सांसद का बड़ा बयान, कहा– 'भारत सबसे बड़ा फायदा उठा रहा है'

अमेरिकी सांसद जेमिसन ग्रीर ने भारत-EU फ्री ट्रेड डील को भारत के लिए बेहद फायदेमंद बताया। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली इस समझौते से यूरोपीय मार्केट एक्सेस और इमिग्रेशन अवसरों में लाभ उठा रही है, जिससे टेक्सटाइल, फार्मा और ऑटो सेक्टर मजबूत होंगे।

India-US Deal: भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच हुए ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सांसद जेमिसन ग्रीर ने बड़ा बयान दिया है। ग्रीर ने इस डील को भारत के लिए बेहद फायदेमंद बताया और कहा कि नई दिल्ली इस समझौते से मार्केट एक्सेस और इमिग्रेशन के अवसरों में काफी लाभ उठा रही है।

ग्रीर ने भारत को बताया 'टॉप पर'

जेमिसन ग्रीर ने बुधवार को कहा कि भारत इस फ्री ट्रेड डील में सबसे बड़ा विनर बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि भारत यूरोप के मार्केट में ज्यादा पहुंच बना पाएगा और इसे इमिग्रेशन संबंधी भी फायदा होगा। ग्रीर ने फॉक्स बिजनेस को दिए इंटरव्यू में कहा, "इस डील में भारत टॉप पर रहा है। उन्हें यूरोप में ज्यादा मार्केट एक्सेस और इमिग्रेशन मिलेगा। भारत इस डील से बहुत फायदा उठाने वाला है।"

उनके अनुसार, यह डील भारतीय उद्योग और व्यापार के लिए नए अवसर खोल सकती है। विशेषकर टेक्सटाइल, फार्मा और ऑटोमोबाइल सेक्टर इस डील से लाभान्वित होंगे। भारत अब यूरोपीय यूनियन के बाजार में अधिक प्रतिस्पर्धी स्थिति में आ गया है और इससे दक्षिण एशिया के अन्य देशों के लिए चुनौती भी बढ़ गई है।

भारतीय इंपोर्ट पर अतिरिक्त टैरिफ अभी भी लागू

भारत-EU फ्री ट्रेड डील पर ट्रंप के सांसद का बड़ा बयान, कहा– 'भारत सबसे बड़ा फायदा उठा रहा है'

जेमिसन ग्रीर ने यह भी स्पष्ट किया कि भारतीय इंपोर्ट पर अतिरिक्त टैरिफ अभी भी लागू हैं। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली ने रूसी कच्चे तेल की खरीद में प्रगति की है, लेकिन अमेरिकी तरफ से अतिरिक्त 25 प्रतिशत ड्यूटी अभी भी कायम है, जिससे भारतीय सामानों पर कुल टैरिफ 50 प्रतिशत हो गया है। ग्रीर ने यह भी कहा कि वॉशिंगटन भारत की गतिविधियों पर नज़र रखे हुए है।

रूस के साथ एनर्जी संबंध खत्म करना मुश्किल

ग्रीर ने भारत और रूस के बीच ऊर्जा संबंधों को लेकर भी अपनी राय साझा की। उन्होंने कहा कि भारत के लिए रूस के साथ एनर्जी संबंध पूरी तरह खत्म करना मुश्किल होगा। उन्होंने कहा, "उन्हें रूसी तेल से मिलने वाला डिस्काउंट पसंद है और अमेरिका भारत की गतिविधियों पर करीब से नजर रख रहा है।" उन्होंने यह भी बताया कि वे अपने भारतीय समकक्षों के संपर्क में लगातार बने हुए हैं।

अमेरिकी नेताओं के बीच मतभेद

ग्रीर का बयान अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट के हालिया बयान से अलग है। दावोस 2026 में स्कॉट बेसेंट ने कहा था कि भारतीय सामानों पर लगने वाले टैरिफ को बाद में कम किया जा सकता है। वहीं ग्रीर ने स्पष्ट किया कि फिलहाल अतिरिक्त टैरिफ लागू हैं और भारत के रूसी तेल आयात पर अमेरिका की कड़ी नजर है।

मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी की पुष्टि

इस बीच, भारत के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने CNBC को बताया कि भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील एडवांस्ड स्टेज में है। उन्होंने कहा कि यह डील भारत के हित में होगी और दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग को और मजबूत करेगी।

Leave a comment