Bhuvneshwar Kumar: सचिन को डक पर आउट कर चमके भुवनेश्वर, फिर बने भारतीय क्रिकेट के 'स्विंग किंग'

भुवनेश्वर कुमार ने सचिन को रणजी में डक पर आउट कर सुर्खियां बटोरीं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी अपनी स्विंग से कमाल दिखाया, लेकिन चोटों के चलते टीम से बाहर रहे।

भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार आज 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। फैंस उन्हें भुवी कहते हैं। अपनी इनस्विंग और आउटस्विंग गेंदबाजी के कारण वह 'स्विंग किंग' के नाम से मशहूर हैं।

Bhuvneshwar Kumar: साल 2008-09 की रणजी ट्रॉफी में यूपी और मुंबई के बीच हुए मुकाबले में एक युवा गेंदबाज ने तहलका मचा दिया। यह 19 साल का युवा कोई और नहीं बल्कि भुवनेश्वर कुमार थे, जिन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर को शून्य पर आउट कर सबको चौंका दिया। इसके बाद क्रिकेट पंडितों को एहसास हुआ कि भारत को अपना अगला स्टार तेज गेंदबाज मिल गया है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धमाकेदार एंट्री

भुवनेश्वर कुमार ने 22 साल की उम्र में भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया और पहले ही मैच में तहलका मचा दिया। साल 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ अपने वनडे करियर की पहली ही गेंद पर मोहम्मद हफीज को बोल्ड कर दिया। इसके बाद साल 2013 में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में भी अपनी छाप छोड़ी। साल 2014 के इंग्लैंड दौरे पर भुवनेश्वर ने कुल 19 विकेट लिए और तीन अर्धशतक जड़कर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया।

भुवनेश्वर कुमार का शुरुआती जीवन

Bhuvneshwar Kumar: सचिन को डक पर आउट कर चमके भुवनेश्वर, फिर बने भारतीय क्रिकेट के 'स्विंग किंग'

जन्म: 5 फरवरी 1990, मेरठ, उत्तर प्रदेश
पिता: किरण पाल सिंह (यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर)
मां: इंद्रेश सिंह (गृहिणी)
बहन: रेखा (जिन्होंने भुवी को क्रिकेट के लिए प्रेरित किया)

भुवनेश्वर ने अपने क्रिकेट की शुरुआत मेरठ के विक्टोरिया पार्क में की थी। उनके कोच संजय रस्तोगी ने उनकी प्रतिभा को पहचाना और उन्हें गाइड किया।

भुवनेश्वर कुमार के क्रिकेट करियर की मुख्य बातें

वनडे डेब्यू: 30 दिसंबर 2012, पाकिस्तान के खिलाफ
टेस्ट डेब्यू: 22 फरवरी 2013, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ

आईपीएल में सफलता: दो बार पर्पल कैप विजेता (सबसे ज्यादा विकेट)

Bhuvneshwar Kumar: सचिन को डक पर आउट कर चमके भुवनेश्वर, फिर बने भारतीय क्रिकेट के 'स्विंग किंग'

टेस्ट विकेट: 63
वनडे विकेट: 141
टी20 विकेट: 90

टी20 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

घरेलू क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर को शून्य पर आउट करने वाले एकमात्र गेंदबाज

भुवनेश्वर का टीम इंडिया से बाहर होना

भुवनेश्वर कुमार दुनिया के गिने-चुने स्विंग गेंदबाजों में से एक हैं, लेकिन बार-बार चोटों के कारण उन्हें टीम से बाहर रहना पड़ा। उन्होंने आखिरी टेस्ट 2018 में, आखिरी वनडे 2022 में और अंतिम टी20 मुकाबला 2022 टी20 वर्ल्ड कप में खेला था। हालांकि, वे आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

घरेलू क्रिकेट में वापसी

साल 2024-25 में भुवनेश्वर कुमार को उत्तर प्रदेश की घरेलू टीम में जगह मिली। उन्होंने यूपी टी20 लीग में भी शानदार प्रदर्शन किया और खुद को साबित किया। फैंस को उम्मीद है कि आने वाले समय में भुवनेश्वर एक बार फिर भारतीय टीम में वापसी कर सकते हैं।

Leave a comment