बिहार: आर्थिक अपराध इकाई की बड़ी कार्रवाई, निलंबित थानेदार पर 50 करोड़ की अवैध संपत्ति का आरोप

बिहार के किशनगंज के चौंकाने वाला मामला सामने आता, दरोगा अभिषेक रंजन पर EOU ने छापेमारी 17 साल में 50 करोड़ की अवैध संपत्ति, जमीन और निवेश के सबूत मिले।

बिहार के किशनगंज नगर थानेदार रहे अभिषेक रंजन पर EOU ने छापेमारी की। 17 साल में 50 करोड़ की संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। जमीन, मकान और निवेश के कई सबूत मिले हैं। मामले की जांच जारी है रही।

किशनगंज: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने किशनगंज के निलंबित थानेदार अभिषेक कुमार रंजन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने पटना, किशनगंज, सारण और पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी सहित कुल पांच स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, निवेश के प्रमाण और संपत्ति से जुड़े रिकॉर्ड जब्त किए गए हैं।

अधिकारियों के अनुसार, 2009 बैच के पुलिस अधिकारी अभिषेक कुमार रंजन पर आय से अधिक संपत्ति (DA Case) का मामला दर्ज किया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि उनकी घोषित आय की तुलना में लगभग 115 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित की गई है।

17 वर्षों में 50 करोड़ की संपत्ति का आरोप

EOU की जांच में दावा किया गया है कि करीब 17 वर्षों की सेवा अवधि में आरोपी अधिकारी ने लगभग 50 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति अर्जित की है। इनमें जमीन, मकान, बैंक बैलेंस, निवेश और अन्य संपत्तियां शामिल हैं।

जांच एजेंसियों का कहना है कि यह संपत्ति कथित तौर पर अवैध स्रोतों से अर्जित की गई, जिसमें जमीन, बालू और शराब कारोबार से जुड़े माफिया नेटवर्क के साथ सांठगांठ के आरोप भी शामिल हैं। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही की जाएगी।

चौंकाने वाले निवेश और संपत्ति के विवरण

छापेमारी के दौरान सामने आए दस्तावेजों के अनुसार कई महत्वपूर्ण संपत्तियों का पता चला है। पटना के रामकृष्ण नगर में लगभग 5.5 डिसमिल जमीन पर बना एक आलीशान जी+3 मकान, जिसमें स्विमिंग पूल भी बताया गया है। पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी और बागडोगरा क्षेत्र में जमीन, जिसका निवेश करोड़ों रुपये में बताया जा रहा है। मुजफ्फरपुर में वर्ष 2015 में जमीन खरीदी गई।

बिहार: आर्थिक अपराध इकाई की बड़ी कार्रवाई, निलंबित थानेदार पर 50 करोड़ की अवैध संपत्ति का आरोप

सारण जिले में पैतृक आवास का उच्च स्तर पर पुनर्निर्माण

इसके अलावा बैंक खातों में लगभग 8.5 लाख रुपये नकद, एलआईसी, म्यूचुअल फंड और शेयर बाजार में लगभग 20 लाख रुपये के निवेश के प्रमाण भी मिले हैं।

लग्जरी जीवनशैली और खर्चों की जांच

जांच एजेंसियों के अनुसार, अधिकारी और उनके परिवार की जीवनशैली भी जांच के दायरे में है। रिपोर्ट में बताया गया है कि हाल ही में वह अपनी पत्नी के साथ मुंबई यात्रा पर गए थे, जहां वे एक पांच सितारा होटल में ठहरे थे।

इसके अलावा बच्चों की शिक्षा पर भी निजी स्कूलों में लाखों रुपये के खर्च के दस्तावेज सामने आए हैं। साथ ही कई वाहन और अन्य लग्जरी संसाधनों के उपयोग की जानकारी भी जांच में शामिल की गई है।

जांच में माफिया कनेक्शन के आरोप

EOU की प्रारंभिक रिपोर्ट में यह भी संकेत दिया गया है कि आरोपी अधिकारी के संपर्क कुछ स्थानीय कारोबारी समूहों से हो सकते हैं, जो जमीन और खनन जैसे क्षेत्रों में सक्रिय बताए जाते हैं। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि क्या इन संबंधों के जरिए अवैध धन अर्जित किया गया।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सभी आरोपों की जांच तथ्यों और दस्तावेजों के आधार पर की जा रही है, और अंतिम निष्कर्ष विस्तृत जांच रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा।

अन्य अधिकारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में

इस मामले में कुछ अन्य पुलिस अधिकारियों की भूमिका पर भी जांच चल रही है। आरोप है कि पोस्टिंग और विभागीय तैनाती से जुड़े निर्णयों में भी अनियमितताओं की संभावना हो सकती है। EOU इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है ताकि किसी भी संभावित भ्रष्टाचार की कड़ी को उजागर किया जा सके।

Leave a comment