Bihar Crime News: सांसद पप्पू यादव को मिली जान से मारने की धमकी, डीजीपी से की सुरक्षा की मांग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर उठ रहे सवाल

सांसद पप्पू यादव को मिली जान से मारने की धमकी, डीजीपी से की सुरक्षा की मांगी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर उठ रहे सवाल , इंडिया हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़

बिहार में पूर्णिया लोकसभा सीट से सांसद पप्पू यादव को झारखंड के कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक सदस्य से धमकी मिली है। सांसद पप्पू यादव ने इस धमकी की पुष्टि करते हुए अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है और सुरक्षा की गुहार लगाई हैं।

पटना: बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी मिली है। इस धमकी का ऑडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें धमकी देने वाला कहता है कि वह "रेस्ट इन पीस" कर देगा। धमकी देने वाले ने दावा किया कि पप्पू यादव द्वारा लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ दिए गए बयानों की वजह से यह कदम उठाया जा रहा है। उसने सांसद को चेतावनी देते हुए कहा कि अपनी "औकात" में रहकर राजनीति पर ध्यान दें और टीआरपी कमाने के चक्कर में लॉरेंस गैंग के बारे में कोई उल्टा-पुल्टा बयान न दें, अन्यथा परिणाम घातक हो सकते हैं।

पप्पू यादव ने डीजीपी से की सुरक्षा की मांग

Bihar Crime News: सांसद पप्पू यादव को मिली जान से मारने की धमकी, डीजीपी से की सुरक्षा की मांग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर उठ रहे सवाल

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी मिलने के बाद यह मामला तेजी से सुर्खियों में है। धमकी का ऑडियो क्लिप भी तेजी से वायरल हो रहा है। इसके बाद पप्पू यादव ने सुरक्षा की चिंता जताते हुए डीजीपी से जेड श्रेणी की सुरक्षा की मांग की है। गौरतलब है कि पप्पू यादव ने फिल्म अभिनेता सलमान खान को धमकी मिलने के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बारे में मीडिया में बयान दिया था और समर्थन में मुंबई जाकर सलमान खान से मिलने की कोशिश भी की थी। हालांकि, उनकी मुलाकात सलमान खान से नहीं हो सकी, लेकिन उन्होंने बताया कि उनकी फोन पर सलमान खान से लंबी बातचीत हुई थी। मुंबई यात्रा के दौरान पप्पू यादव ने बाबा सिद्दीकी के घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी, जिनकी हाल ही में हत्या हुई थी।

बिश्नोई गैंग के सदस्य ने पप्पू यादव को फोन पर दी धमकी

Bihar Crime News: सांसद पप्पू यादव को मिली जान से मारने की धमकी, डीजीपी से की सुरक्षा की मांग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर उठ रहे सवाल

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक सदस्य द्वारा धमकी मिलने के बाद पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। बताया जा रहा है कि बिश्नोई गैंग के सदस्य ने पप्पू यादव को फोन किया और धमकी भरे लहजे में उनकी गतिविधियों पर नजर रखने का दावा किया। फोन पर की गई धमकी की रिकॉर्डिंग में शख्स पहले उन्हें "अच्छा व्यक्ति" और "बड़ा भाई" कहकर संबोधित करता है, लेकिन बाद में पप्पू यादव को देख लेने की धमकी देता है। इस धमकी में उनके विभिन्न पते बताकर यह संकेत दिया गया है कि उनकी रेकी भी की जा चुकी हैं।

धमकी मिलने के बाद पप्पू यादव ने गृह मंत्री को पत्र लिखकर अपनी सुरक्षा को जेड श्रेणी तक बढ़ाने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि यदि उनकी सुरक्षा नहीं बढ़ाई गई, तो उनकी हत्या की संभावना बढ़ सकती है, जिसके लिए केंद्र और राज्य सरकार जिम्मेदार होंगी।

Leave a comment