Bihar Weather Update: बिहार में इस दिन से होगी गरज के साथ तेज बारिश, मौसम विभाग ने ओरेंज अलर्ट किया जारी; पढ़ें प्रदेश के मौसम का हाल

बिहार हिंदी न्यूज़ , लेटेस्ट हिंदी न्यूज़ , भागलपुर हिंदी न्यूज़ , पंजाब हिंदी न्यूज़ , राजस्थान हिंदी न्यूज़ , राजनितिक हिंदी न्यूज़ , इंडिया हिंदी न्यूज़,हिंदी न्यूज़

बिहार में तपतपाती गर्मी के बीच मौसम विभाग ने बड़ी राहत की खबर दी है। मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के सभी जिलों में गरज के साथ तेज बारिश होने के पुरे आसार नजर आ रहे हैं। राजधानी पटना समेत प्रदेश के आसपास क्षेत्रों में शनिवार दोपहर सवा तीन बजे के आसपास हुई झमाझम बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से बहुत राहत मिली।

पटना: राजधानी पटना समेत प्रदेश के आसपास क्षेत्रों में शनिवार (३० जून) दोपहर सवा तीन बजे के आसपास हुई झमाझम वर्षा से लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली। प्रदेश में लगभग 40-50 मिनट हुई बरसात के कारण गांधी मैदान, डाकबंगला चौराहा, नाला रोड, गोविंद मित्र रोड समेत अन्य इलाकों में पानी घुस गया, जिसके कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हुई।

इस दिन से होगी गरज के साथ तेज बारिश

Bihar Weather Update: बिहार में इस दिन से होगी गरज के साथ तेज बारिश, मौसम विभाग ने ओरेंज अलर्ट किया जारी; पढ़ें प्रदेश के मौसम का हाल

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार प्रदेश में मानसून सक्रिय हो गया है। इनके प्रभाव से 30 जून और 1 जुलाई को पटना सहित प्रदेश के लगभग सभी जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बरसात होने की संभावना है। विभाग ने पश्विम चंपारण जिले के एक या दो स्थानों पर अति भारी वर्षा को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी किया है। शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस और औरंगाबाद व नवादा का तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

प्रदेश में बीते 24 घंटे की बारिश

Bihar Weather Update: बिहार में इस दिन से होगी गरज के साथ तेज बारिश, मौसम विभाग ने ओरेंज अलर्ट किया जारी; पढ़ें प्रदेश के मौसम का हाल

जानकारी के मुताबिक Subkuz.com ने बताया कि किशनगंज जिले के पोठिया में 46.4 मिमी प्रदेश में सर्वाधिक बरसात दर्ज की गई। इसके अलावा रोहतास, किशनगंज, आरा, बक्सर और सीवान जिले में शनिवार को हुई बरसात वर्षा से लोगों को काफी राहत मिली। बता दें कि शनिवार को पटना में 23.7 मिमी, भोजपुर में 16.2 मिमी, जमुई में 27.3 मिमी और पूसा में 41.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

बता दें कि बीते 24 घंटों के दौरान पश्चिम चंपारण के वाल्मीकि नगर में 36.2 मिमी, पश्चिम चंपारण के गौनाहा में 35.4 मिमी, हाजीपुर में 27.3 मिमी, मुंगेर में 15.2 मिमी, किशनगंज में 6.1 मिमी, जहानाबाद के हुलासगंज में 4.3 मिमी, भागलपुर के कोलगांव में 2.7 मिमी और किशनगंज के ठाकुरगंज में 2.1 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

Leave a comment