Brics Summit: PM मोदी BRICS Summit में होंगे शामिल, यात्रा के दौरान पहुंचे रूस, कजान एयरपोर्ट पर भारतीय समुदाय ने किया जोरदार स्वागत

Brics Summit: PM मोदी BRICS Summit में होंगे शामिल, यात्रा के दौरान पहुंचे रूस, कजान एयरपोर्ट पर भारतीय समुदाय ने किया जो PM मोदी BRICS Summit में होंगे शामिल,

पीएम मोदी ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने के लिए रूस के कजान शहर पहुँच चुके हैं। एयरपोर्ट पर उन्हें रूस के अधिकारियों और तीन सुंदरियों ने भव्य तरीके से स्वागत किया। इसके बाद भारतीय समुदाय के सदस्यों ने भी प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।

Brics Summit: पीएम नरेंद्र मोदी ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने के लिए रूस के शहर कजान पहुंच गए हैं। यहां ब्रिक्स की 16वीं बैठक आयोजित की जा रही है, जिसे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की अध्यक्षता में आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन में ब्रिक्स के संस्थापक सदस्यों—ब्राजील, रूस, भारत, चीन, और दक्षिण अफ्रीका के साथ-साथ चार नए सदस्य भी शामिल हो रहे हैं। पीएम मोदी मंगलवार सुबह नई दिल्ली से कजान के लिए रवाना हुए, और दोपहर में कजान एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

पीएम मोदी पहुंचे कजान

Brics Summit: PM मोदी BRICS Summit में होंगे शामिल, यात्रा के दौरान पहुंचे रूस, कजान एयरपोर्ट पर भारतीय समुदाय ने किया जोरदार स्वागत

पीएम काले रंग के कुर्ता और जैकेट में कजान पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने के लिए तीन रूसी लड़कियां लड्डू और केक लेकर आईं। पीएम ने हाथ जोड़कर उनका अभिवादन स्वीकार किया, और इस मौके पर रूस के कई अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। यह पीएम मोदी की पिछले चार महीनों में रूस की दूसरी यात्रा है। उन्होंने पहले जुलाई में मास्को का दौरा किया था, जिसमें राष्ट्रपति पुतिन के साथ कई मुद्दों पर चर्चा की गई थी।

ब्रिक्स सम्मलेन में लेंगे हिस्सा

Brics Summit: PM मोदी BRICS Summit में होंगे शामिल, यात्रा के दौरान पहुंचे रूस, कजान एयरपोर्ट पर भारतीय समुदाय ने किया जोरदार स्वागत

इस यात्रा के दौरान, पीएम मोदी सम्मेलन में भाग लेने वाले विभिन्न देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे, जिसमें सबसे महत्वपूर्ण मुलाकात चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ होगी। हाल ही में भारत और चीन ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर लंबे समय से चल रहे गतिरोध को खत्म करने की घोषणा की थी, जिसे ब्रिक्स के संदर्भ में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

कजान में पीएम का भव्य स्वागत

रूस के राष्ट्रपति ब्रिक्स को प्रभावी बनाना चाहते हैं, लेकिन इसके विस्तार और मजबूती में भारत-चीन विवाद सबसे बड़ी बाधा रहा है। दोनों देशों के बीच भरोसे की कमी रही है, और गतिरोध खत्म होने की खबर से ब्रिक्स की मजबूती को नई गति मिल सकती है।

कजान पहुंचने के बाद, भारतीय समुदाय ने भी पीएम का स्वागत किया। बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग होटल के बाहर खड़े थे, जिसमें कई महिलाएं पारंपरिक साड़ी पहनकर पीएम की एक झलक पाने के लिए उत्सुक थीं।

 

Leave a comment